दिव्यांगों को पेंशन न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण: कुणाल

शहर के कमारीगोड़ा बस्ती में बुधवार को प्रखंड दिव्यांग मोर्चा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में जमशेदपुर की समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब के सौजन्य से दिव्यांग निर्धनों के बीच कंबल वितरण किया गया..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 06:30 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 06:30 AM (IST)
दिव्यांगों को पेंशन न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण: कुणाल
दिव्यांगों को पेंशन न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण: कुणाल

संवाद सूत्र, चाकुलिया : शहर के कमारीगोड़ा बस्ती में बुधवार को प्रखंड दिव्यांग मोर्चा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में जमशेदपुर की समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब के सौजन्य से दिव्यांग निर्धनों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षडंगी ने कहा कि मकर इस क्षेत्र के लोगों का सबसे प्रमुख त्यौहार है। लेकिन इस मौके पर भी दिव्यांग जनों को पेंशन नहीं मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी से पता चलता है कि सरकार समाज के वंचित तबके के प्रति कितनी लापरवाह है। विगत 4 महीनों से राज्य सरकार ने दिव्यांग पेंशन के लिए आवंटन ही नहीं भेजा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अगर दिव्यांगों को पेंशन नहीं मिला तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। कार्यक्रम में 50 दिव्यांगों को कंबल मुहैया किया गया। मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डीएन जेना, पूर्व अध्यक्ष ज्ञान तनेजा, विकलांग मोर्चा के गंगा नारायण दास, भाजपा नेता गोपन परिहारी आदि उपस्थित थे। 20 से भूख हड़ताल पर बैठेंगे दिव्यांग : बीते 4 महीने से पेंशन नहीं मिलने से प्रखंड के दिव्यांग आगामी 20 जनवरी से प्रखंड कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए दिव्यांग मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष गंगा नारायण दास ने बताया कि सरकार के उपेक्षा पूर्ण रवैये के कारण मकर पर्व पर भी दिव्यांगों के हाथ खाली हैं। 4 महीने से पेंशन नहीं मिलने से आक्रोशित दिव्यांग मोर्चा ने 20 तारीख से आमरण अनशन करने का निर्णय लिया है। इसकी सूचना भी स्थानीय बीडीओ को दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी