गालूडीह में अनियंत्रित बाइक ने चापाकल में मारी टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल Jamshedpur News
पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़बिल गांव के रंकिनीडूंगरी के पास सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए।
गालूडीह/घाटशिला, जेएनएन। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़बिल गांव के रंकिनीडूंगरी के पास सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। हादसा तब हुआ जब बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे निर्माणाधीन चापाकल से टकरा गई।
बाइक पर तीन युवक सवार थे। इनमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गालूडीह निवासी मधुगिरी के पुत्र संतोष गिरी को चेहरे में गंभीर चोट लगी है। वही घायल दूसरे व्यक्ति का नाम जलधर कालिंदी (60) है। दोनों घायलों को 108 की एम्बुलेंस से घाटशिला अनुमंडल हॉस्पिटल लाया गया जहां चिकित्सक डॉ सुशांत माझी ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। घायल संतोष गिरी के चेहरे में गंभीर चोट लगी है। उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद गालूडीह के थाना प्रभारी प्रभात कुमार भी हॉस्पिटल पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली है।
घटनास्थल पर जुटे लोग।
लहूलुहान एक घायल।