Jamshedpur Suicide : जमशेदपुर के गोलमुरी और मानगो में दो लोगों ने फांसी लगा कर ली खुदकुशी

Jamshedpur Suicide News. गोलमुरी और मानगो थाना क्षेत्र में दो लोगों ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। गोलमुरी थाना क्षेत्र टिनप्लेट ढाला रोड निवासी जसवीर सिंह ने रविवार घर में फांसी लगा खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 05:17 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 05:17 PM (IST)
Jamshedpur Suicide : जमशेदपुर के गोलमुरी और मानगो में दो लोगों ने फांसी लगा कर ली खुदकुशी
जमशेदपुर में आत्‍महत्‍या की घटनाएं बढ़ गई हैं।

जमशेदपुर, जासं।  गोलमुरी और मानगो थाना क्षेत्र में दो लोगों ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। गोलमुरी थाना क्षेत्र टिनप्लेट ढाला रोड निवासी जसवीर सिंह ने रविवार घर में फांसी लगा खुदकुशी कर ली।

मृतक के पुत्र ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ बहन के घर रविवार को गया था। वहां से वापसी पर रात 11 बजे पिता को फंदे से लटका देखा। दूसरी मानगो दाईगुटु निवासी शंभू घोष ने रविवार रात फांसी लगा ली। स्वजनों ने फांसी लगाने के कारण से अनभिज्ञता जाहिर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

बिरसानगर संडे मार्केट में मोबाइल ले भागा उचक्का

बिरसानगर थाना क्षेत्र संडे मार्केट में भीड़ का फायदा उठाते हुए उचक्के ने अश्लोक सिंह की मोबाइल टपा दी। बिरसानगर थाना में अज्ञात के खिलाफ मोबाइल चुरा लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरी ओर बिरसानगर थाना की पुलिस ने मोबाइल छिनतई के मामले में गिरफ्तार शिवा जेना को सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

कदमा में जमीन विवाद में मारपीट करने वालों पर प्राथमिकी

 कदमा थाना क्षेत्र उलियान टैंक रोड रखाल पथ में 85 कठ्ठा जमीन के बंटवारों को लेकर रविवार को पांच भाइयों और स्वजनों के बीच मारपीट हुई थी। एक-दूसरे पर हरवे-हथियार से हमला किया था। पत्थरबाजी की गई थी जिसमें सात लोग घायल हो गए थे। मामले में दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी कदमा थाना में दर्ज कराई है। आदित्यपुर निवासी राजेंद्र सरदार ने अपने भाई मंगल सरदार, भतीजा सुखदेव सरदार, राजू सरदार, राजेश सरदार और अज्ञात पर जान मारने की नीयत से हमला करने का अारोप लगाया है। दूसरे पक्ष के  मंगल सरदार ने राजेंद्र सरदार, सान सरदार, वीरेस सरदार जानलेवा हमला कर घायल किए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी