सुंदरनगर की दो सहेलियों ने पी लिया डिटाल

एक युवती पढ़ी-लिखी हैं और एडवेंचर भी कर चुकी हैं। मेडिकल दुकान में भी काम किया हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:17 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:17 PM (IST)
सुंदरनगर की दो सहेलियों ने पी लिया डिटाल
सुंदरनगर की दो सहेलियों ने पी लिया डिटाल

जासं, जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र की दो सहेलियों ने एक साथ खुदकुशी करने को गुरुवार को सुनसान जगह में जाकर डिटाल पी लिया। जानकारी पर स्वजनों ने खासमहल सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार हैं। एक साथ खुदकुशी के प्रयास करने के मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। एक युवती 24 और दूसरी 20 साल की है। पुलिस अधिकारी एस कुमार ने दोनों से पूछताछ की। फिलहाल मामले की जांच जारी है मामला समलैगिक का हैं। दोनों युवती का घर कुछ ही दूरी पर हैं।

इनमें एक युवती पढ़ी-लिखी हैं और एडवेंचर भी कर चुकी हैं। मेडिकल दुकान में भी काम किया हैं। उसके पिता एक कंपनी से सेवानिवृत कर्मचारी हैं।

मां ने शादी के लिए किया था विरोध :

इस युवती ने बताया उसे वर्दमान की युवती से प्यार हो गया। दोनों शादी करना चाहती हैं। जानकारी होने पर वर्दवान की युवती की मां ने इसे गलत बताया। फटकार भी लगाई। कहा ऐसा हो ही नहीं सकता। सामाजिक अपराध हैं। समाज इसे नहीं मानता। सहेली की मां ने बातचीत करने से भी मना किया। बावजूद दोनों एप पर आमने-सामने होती रहीं। डेढ़ साल से वर्दवान की युवती से उसकी दोस्ती लाइकी एप से हुई थी। वह उससे प्यार करने लगी। वह उससे शादी करना चाहती हैं, लेकिन सहेली के स्वजन तैयार नहीं हैं। सहेली मैसेज भेजती थी। बाद में जवाब देना बंद कर दिया। युवती ने बताया इस कारण वह तनाव में आ गई। इस बात को उसने अपने सहेलियों के बीच शेयर भी किया। सहेलियों ने कहा हार नहीं मानो। युवती ने बताया वह अंदर से घुटन महसूस कर रही थी। इस कारण उसने खुदकुशी का प्रयास किया। यह कहते हुए वह सिसक-सिसक कर रोने लगी। कभी दोनों की मुलाकात हुई। कहा नहीं। दरअसल वर्दमान की जिस युवती के साथ शादी करने की बात कह रही हैं वह युवती उसके साथ खुदकुशी का प्रयास करने वाली सहेली ही हैं।

गांव के व्यक्ति ने देखा तो हुई जानकारी :

इधर,सुंदरनगर की सहेली के भी खुदकुशी के प्रयास किए जाने की जवाब में युवती ने कहा कि सहेली का भी प्रेम संबंध का मामला हैं। प्रेमी के कारण उसने ऐसा किया। यह पूछे जाने पर सहेली ने कभी प्रेमी के बारे में चर्चा की थी। प्रेमी से मिलवाया था जवाब था नहीं। बताया सहेली ने उससे कहा उसे भी अच्छा नहीं लगा रहा। इसके बाद दोनों सुनसान जगह गए। पहले मैने डिटाल पीया इसके बाद उसकी सहेली ने। गांव के एक व्यक्ति ने देख लिया। इसके बाद गांव में जानकारी हो गई। उन दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। दूसरी युवती बोलने की स्थिति में नहीं थी। वहीं दोनों के स्वजनों ने भी कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया। सुंदरनगर थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं हैं। अस्पताल से बयान आएगा तो मामले को देखेंगे।

chat bot
आपका साथी