घाटशिला उपकरा में दो महिला बंदी ने किया आत्महत्या का प्रयास

घाटशिला उपकारा में 16 मई 2021 से बंद प्रियंका सिंह तथा श्वेता दास ने मंगलवार की दोपहर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि उपकारा में सुरक्षा में तैनात महिला जवानों ने दोनों को बचा ली। बाद में इसकी जानकारी कारा प्रशासन को दी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 05:43 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 05:43 PM (IST)
घाटशिला उपकरा में दो महिला बंदी ने किया आत्महत्या का प्रयास
आत्महत्या के प्रयास की सूचना के बाद पुलिस की चहलकदमी।

संवाद सहयोगी, घाटशिला : घाटशिला उपकरण में 16 मई 2021 से बंद प्रियंका सिंह तथा श्वेता दास ने मंगलवार की दोपहर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि उपकरण में सुरक्षा पर तैनात महिला जवानों दोनों को बचा ली। बाद में इसकी जानकारी कारा प्रशासन को दी। उपकरण प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल घाटशिला लेकर पहुंचे अनुमंडल अस्पताल में दोनों का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया। घटना के संबंध में प्रियंका सिंह उर्फ बुलेट रानी एवं श्वेता दास उर्फ छटनी डॉन ने आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व जेलर मोहम्मद मुस्तकीम ने हम दोनों को घाघीडीड जेल भेजने के लिए 45000 लिया था पर आज तक भेजने की दिशा में कोई पहल नहीं किया इसी कारण हम दोनों ने आत्महत्या का निर्णय लिया। प्रियंका सिंह ने कांच का टुकड़ा निकल गई थी जबकि श्वेता सिंह ने कांच के टुकड़े से अपने गले में गहरा चोट पहुंचीई है। बताया जाता है कि प्रियंका सिंह सोनाली की रहने वाली रंगदारी के आरोप में कारा में बंद है जबकि श्वेता सिंह अपने पति का हत्या आरोपी है। इस संबंध में घाटशिला एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो से पूछे जाने पर बताया कि दोनों आत्महत्या करने का दबाव बनाकर घाघीडीह जेल जाने कारण नीति बना रही थी हालांकि मामला जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

chat bot
आपका साथी