टाटा कमिंस में दो दिन का ब्लॉक-क्लोजर, आज से लगातार चार दिन बंदी

Block closure in Tata Motors टाटा मोटर्स के बाद अब टाटा कमिंस ने भी दो दिन का ब्लॉक-क्लोजर करने की घोषणा की है। कंपनी में 29 व 30 नवंबर को ब्लॉक-क्लोजर है। 27 नवंबर शनिवार को कंपनी में फ्लेक्सी दिया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:19 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:19 PM (IST)
टाटा कमिंस में दो दिन का ब्लॉक-क्लोजर, आज से लगातार चार दिन बंदी
ै। बाजार में आए उतार-चढ़ाव व उत्पादन की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

 जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के बाद अब टाटा कमिंस ने भी दो दिन का ब्लॉक-क्लोजर करने की घोषणा की है। कंपनी में 29 व 30 नवंबर को ब्लॉक-क्लोजर है। 27 नवंबर शनिवार को कंपनी में फ्लेक्सी दिया गया है। जरूरत के मुताबिक कुछ कर्मचारियों को बुलाया जाएगा, जबकि शेष अवकाश पर रहेंगे। वहीं 28 नवंबर को साप्ताहिक अवकाश रविवार है। इस प्रकार कंपनी में लगातार चार दिन 27 से 30 नवंबर तक उत्पादन प्रभावित रहेगा। उत्पादन में आई गिरावट की वजह से प्रबंधन ने ऐसा निर्णय लिया है।

शुक्रवार को कंपनी के प्लांट हेड रामफल नेहरा ने सर्कुलर जारी किया है। बाजार में आए उतार-चढ़ाव व उत्पादन की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बाजार में आए उतार-चढ़ाव व उत्पादन की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया हैउधर, टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में भी 29 नवंबर से एक दिसंबर तक तीन दिनों का ब्लॉक क्लोजर लिया जा रहा है। कंपनी प्रबंधन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। रविवार 28 नवंबर को साप्ताहिक अवकाश रहने के कारण कंपनी में चार दिनों की छुट्टी रहेगी।

क्या है ब्लॉक-क्लोजर का सर्कुलर

सर्कुलर में ब्लॉक क्लोजर अवधि में सभी कर्मचारियों को आधे समय का प्रीवलेज व कैजुअल लीव भरना होगा जबकि 50 प्रतिशत वेतन का भुगतान कंपनी प्रबंधन उनके वेतन के आधार पर करेगी।जिन कर्मचारियों को ब्लॉक क्लोजर अवधि में बुलाया जाएगा उन्हें डिवीजन व डिपार्टमेंट हेड द्वारा अलग से नोटिस जारी कर बुलाया जाएगा। जो कर्मचारी बुलाने के बावजूद ड्यूटी नहीं आते हैं उन्हें अनुपस्थिति पर छुट्टी भरना होगा। इसके अलावा ब्लॉक क्लोजर अवधि को छुट्टी में शामिल नहीं किया जा सकता है। कर्मचारियों को दो दिसंबर को पूर्व की तरह ड्यूटी पर आना होगा।

chat bot
आपका साथी