Jamshedpur Firing Case: आजादनगर फायरिंग के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

ओल्ड पुरुलिया रोड के निर्माणाधीन इन्फिनिटी मॉल में 10 सितंबर को 50 लाख रुपये रंगदारी नहीं देने के कारण काम बंद करवाने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में एक रेकी करने वाला है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:21 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:21 PM (IST)
Jamshedpur Firing Case: आजादनगर फायरिंग के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार
राहुल और रौशन ही रेकी करने का काम करते थे।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड के मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र ओल्ड पुरुलिया रोड के निर्माणाधीन इन्फिनिटी मॉल में 10 सितंबर को 50 लाख रुपये रंगदारी नहीं देने के कारण काम बंद करवाने और फायरिंग करने के मामले में आजादनगर थाना की पुलिस ने मानगो दाईगुट्टू निवासी राहुल कुमार रौशन कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में अब तक सात बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इससे पहले पांच आरोपित मानगो उलीडीह के कुंवर सिंह रोड के शहनवाज उर्फ शाहरुख, मानगो राजीव पथ के रवि कुमार शर्मा, आदित्यपुर सालडीह बस्ती के रोहित लोहार, बिहार वैशाली के नंदन कुमार उर्फ पंडित और साकची काशीडीह के नेहाल सिंह को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपितों में राहुल और रौशन का काम घटना को अंजाम देने वाले जगह की रेकी करना और रंगदारी के लिए मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना था। घटना को अंजाम देने के पहले भी राहुल और रौशन ने घटना स्थल की निगरानी की थी और बिल्डर नासिर का मोबाइल नंबर फायरिंग करने वाले को उपलब्ध कराया था। इसके अलावा और भी जगहों पर दोनों ने गिरोह के लिए रेकी की थी।

आजादनगर थाना प्रभारी नरेश सिन्हा ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में जानकारी मिली थी कि राहुल और रौशन ही रेकी करने का काम करते थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। राहुल 2016 में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भी जा चुका है। फायरिंग की घटना को नेहाल सिंह और नंदन कुमार ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। इसके अलावा गिरोह के सदस्यों ने बोड़ाम के डिमना लेक के गेरुवा क्षेत्र में वाटर प्लांट पर 12 सितंबर को, सीतारामडेरा और गोलमुरी थाना क्षेत्र में भी इनके द्वारा ही हवाई फायरिंग की गई थी। मानगो निवासी भाजपा नेता छोटू पंडित की हत्या मामले में जेल में बंद सजायाफ्ता विकास तिवारी से गिरफ्तार आरोपित जुड़े हुए है और उसके इशारे पर ही मानगो और अन्य इलाके में फायरिंग को अंजाम दे रहे थे

chat bot
आपका साथी