Jamshedpur Crime News : पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह कान्हू भट्टा के पास सुवर्णरेखा नदी में दो बच्चे बहे गए

पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह कान्हू भट्टा के पास सुवर्णरेखा नदी में दो बच्चे बहे गए। घटना शुक्रवार दोपहर की है। नदी में बहे बच्चों की तलाश गोताखोर करते रहे लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल पाया। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 01:53 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 01:53 PM (IST)
Jamshedpur Crime News : पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह कान्हू भट्टा के पास सुवर्णरेखा नदी में दो बच्चे बहे गए
जबतक लोग जानते दोनों पानी में बह गए। बस्ती के लोग मौके पर पहुंचे।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह कान्हू भट्टा के पास सुवर्णरेखा नदी में दो बच्चे बहे गए। घटना शुक्रवार दोपहर की है। नदी में बहे बच्चों की तलाश गोताखोर करते रहे, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल पाया। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

नदी तट पर लोगों की भीड़ लगी रही। मौके पर पहुचे सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि दो बच्चे नदी में नहाने के दौरान बह गए हैं। अबतक कोई जानकारीं नही मिल पाई है। इधर, मिली जानकारी के अनुसार पांच बच्चे नदी में नहाने गए थे। दो बच्चे पानी की गहराई में नहाते चले गए। जबतक लोग जानते दोनों पानी में बह गए। बस्ती के लोग मौके पर पहुंचे।

chat bot
आपका साथी