Potka, Jamshedpur News : प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार, पोटका पुलिस कर रही है पूछताछ

Potka Jamshedpur News पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना की पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ दो लाेगों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जिले का यह इलाका प्रतिबंधित मांस के कारोबार के लिए कुख्यात हो चला है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:59 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 01:06 PM (IST)
Potka, Jamshedpur News : प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार, पोटका पुलिस कर रही है पूछताछ
प्रतिबंधित मांस का कारोबार लंबे समय से फल फूल रहा है।

पोटका (पूर्वी सिंहभूम), जागरण संवाददाता। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती से लगातार प्रतिबंधित मांस का कारोबार लंबे समय से फल- फूल रहा है। कोवाली एवं पोटका पुलिस द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाकर दर्जनों लोगों को अब तक जेल भेज चुका है। इसके बाद भी यह धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक ताजा मामला रविवार सुबह के 10:00 बजे का है।

परसुडीह के दो युवक हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती से स्कूटी में 15 केजी प्रतिबंधित मांस लेकर तेज गति से परसुडीह की ओर जा रहे थे। इसी बीच पोटका थाना क्षेत्र के तुरी लाइन होटल के समीप साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों युवक स्कूटी समेत गिर गए। स्कूटी पर प्रतिबंधित मांस लदा था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पोटका पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा ने हाईवे पेट्रोल को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। घटनास्थल से दोनों युवक स्कूटी छोड़ भागने का प्रयास कर रहे थें इस बीच हाईवे पेट्रोल के पुलिसकर्मियों द्वारा दौड़ा कर दोनों युवकों को दबोच लिया गया। दोनों युवक सुरेंद्र बोबोंगा परसुडीह के तिरिल टोला तथा डॉक्टर हेंब्रम परसुडीह का रहने वाला है जो लंबे समय से प्रतिबंधित मांस का कारोबार किया करता था। मामले को लेकर पोटका थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा द्वारा मजिस्ट्रेट नियुक्त कर प्रतिबंध मांस का सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिया है। वही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की जा रही है। साथ ही साथ प्रतिबंधित मांस के कारोबार में लगे हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती के लोगों को भी धर दबोचने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना की सूचना अंचलाधिकारी इमतियाज अहमद को भी दी गई। इसके बाद मामले पर अंचल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित मांस का कारोबार करने वालों के गिरोह की तलाश शुरू कर दी गयी है।

chat bot
आपका साथी