Vikram singh Murder Case Jamshedpur : पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष के पति टुनटुन सिंह गिरफ्तार, विक्रम की हत्या के बाद थे फरार

Vikram singh Murder Case Jamshedpur कैलाश रेसीडेंसी के मालिक वीरेंद्र विक्रम सिंह की हुई हत्या मामले में नामजद आरोपित ओम नरायण सिंह उर्फ टुनटुन सिंह को गुरुवार दोपहर जुगसलाई थाना की पुलिस ने मानगो डिमना चौक से गिरफ्तार कर लिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 02:36 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 09:51 AM (IST)
Vikram singh Murder Case Jamshedpur : पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष के पति टुनटुन सिंह गिरफ्तार, विक्रम की हत्या के बाद थे फरार
जमशेदपुर के जुगसलाई हत्याकांड का मुख्य आरोपित पकडा गया है।

जमशेदपुर, जासं। जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित एबी पैलेस परिसर में दो मई को कैलाश रेसीडेंसी के मालिक वीरेंद्र विक्रम सिंह की हुई हत्या मामले में नामजद आरोपित ओम नरायण सिंह उर्फ टुनटुन सिंह को गुरुवार दोपहर जुगसलाई थाना की पुलिस ने मानगो डिमना चौक से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल और कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया।

पुलिस उसे जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय ले गई। पूर्व से ही कयास लगाए जा रहे थे कि टुनटुन सिंह आत्मसमर्पण कर देगा या उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी। आरोपित की पत्नी अनिता सिंह पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। हत्या के बाद पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण को लेकर स्वजनों और रिश्तेदारों पर दबाव बना रखा था। लगातार पुलिस की दबिश परसुडीह के खासमहल राधिकानगर कालोनी स्थित घर और अन्य ठिकानों पर जारी थी। हत्या मामले में पुलिस उसके समधी राजकुमार सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा था।

समधी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल

जुगसलाई थाना क्षेत्र स्टेशन रोड कैलाश टावर निवासी वीरेंद्र विक्रम सिंह की हत्या की प्राथमिकी ओम नरायण सिंह उर्फ टुनटुन सिंह, उसके पुत्र अभिषेक सिंह, समधी राजकुमार सिंह उर्फ राजू सिंह, वीरेंद्र विक्रम सिंह के चाचा शत्रुघन सिंह, उसकी पत्नी सुनीता सिंह और पुत्र आकाश सिंह के खिलाफ जुगसलाई थाना में आपराधिक षडयंत्र के तहत हत्या कर दिए जाने की प्राथमिकी मृतक के बड़े भाई अमर प्रताप सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने टुनटुन सिंह के चालक, रिश्तेदार, होटल एबी पैलेस के दो कर्मचारी को हिरासत में ले रखा था। घर पर छापेमारी कर पुलिस ने दो हथियार और कई कारतूस भी बरामद किए थे। इस मामले में अलग से परसुडीह थाना में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उम्मीद जताइ जा रही थी सरेंडर की

जुगसलाई एबी पैलेस होटल परिसर में दो मई की रात वीरेंद्र विक्रम सिंह की हत्या के बाद टुनटुन सिंह जिस कार पर टेल्को की ओर भागा इसका सीसीटीवी फुटेज हासिल करने को पुलिस प्रयासरत थी। जुगसलाई थाना की पुलिस ने स्टेशन रोड से टेल्को की ओर जाने वाले रास्ते में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला था। मोबाइल लोकेशन की जानकारी ली थी। रात होने के कारण फुटेज स्पष्ट रूप से नहीं मिले थे, लेकिन जिस कार से भागे इसका फुटेज मिला। पुलिस टेल्को और बारीडीह समेत कई इलाके की ओर भी गई थी। पुलिस ने मामले में कार चालक से भी पूछताछ की थी। उम्मीद जताइ जा रहीथी कि अगले 24 घंटे में टुनटुन सिंह आत्मसमर्पण कर सकता है।

chat bot
आपका साथी