Food and Recipe : खीरा से बना यह कोरियाई रेसिपी आजमाएं, तनाव, अवसाद व सूजन हो जाएंगे छू मंतर

Cucumber Kimchi अगर आप तनाव व अवसाद से गुजर रहे हैं तो आपको कोरियाई रेसिपी कुकंबर किमची ट्राई करनी चाहिए। यह आंत और मुंह दोनों में बैक्टीरिया को संतुलित करने में सहायक होता है। जानिए इस रेसिपी के फायदे...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 09:24 AM (IST)
Food and Recipe : खीरा से बना यह कोरियाई रेसिपी आजमाएं, तनाव, अवसाद व सूजन हो जाएंगे छू मंतर
खीरा से बना यह कोरियाई रेसिपी आजमाएं, तनाव, अवसाद व सूजन हो जाएंगे छू मंतर

जमशेदपुर : यदि कोई महिलाएं मेनोपॉज की समस्याओं से जूझ रही हैं। इसके लिए चिंता नहीं करें क्योंकि स्वस्थ आहार में मेनोपॉज से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान है। इसके लिए हम आज आपको बताने जा रहे हैं ऐसी कोरियाई रेसिपी जिसे खाने से महिलाओं का तनाव, अवसाद व सूजन हो जाती है दूर।

Cucumber किमची रेसीपी

तनाव से लेकर अन्य समस्याओं से जूझ रही महिलाओं के लिए आज लाए हैं कुकंबर किमची रेसीपी । किमची फर्मेटेड सब्जियों का एक कोरियाई खाना है। सबसे ज्यादा लोकप्रिय खीरा या पत्ता गोभी को किमची कहते हैं। किमची आंत और मुंह दोनों में वैक्टीरिया का अच्छा संतुलन बनाए रखने में कारगर है। किमची एक लोकप्रिय कोरियाई खाना है।

इसे खमरीकृत करके बनाया जाता है। किमची आपकी आंत के लिए बहुत फायदेमंद मानी गई है। आपकी आंत, आपके मस्तिष्क को प्रभावित करती है। आंत को दूसरा मस्तिष्क कहा जाता है। फर्मेटेड फूड्स में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन और आंत के स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता है। जिससे आपकी इम्युनिटी और मेंअल होल्थ दोनों बेहतर रहती है।

मेनोपॉज में फायदेमंद है Cucumber किमची रेसीपी

एक रिसर्च के अनुसार फर्मेटेड फूड्स खाने से रोनिवृत्ति की समस्याओ में मदद मिल सकती है। जैसे एलर्जी, अवसाद, सूजन आदि में। किमची कुकंबर रेसिपी में विटामिन केटू के बेहतरीन स्रोत है, जिसका सेवन करने से हृदय और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

घर में ऐसे बनाएं Cucumber किमची रेसिपी

450 ग्राम खीरा, धुला हुआ एक बड़ा चम्मच मोटा समुद्री नमक 50 ग्राम गाजर, पतनी स्ट्रिप्स में काटी हुई 20 ग्राम चाइव्स, खीरे के बराबर लंबाई में कटा हुआ किमची सॉस बनाने के लिए इन्हें एक बाउल में एक साथ मिला लें दो बड़े चम्मच चिल्ली फ्लेक्स एक बड़ा चम्मच पिसा हुआ लहसुन एक बड़ा लाल सेब या नाशपाती एक बड़ा चम्मच शहद या चीनी एक छोटा चम्मच फिश सॉस छोटा चम्मच पिसा हुआ अदरक

ऐसे तैयार हो जाएगा Cucumber किमची रेसिपी

सबसे पहले खीरे के दोनों सिरे काट लें, खीरे को तीन टुकड़ों में बांट लें और फिर प्रत्येक अुकड़े को लंबाई में काट लें। आपके पास चार या पांच सेंटीमीटर 1.5 इंच लंबाई वाले खीरे के टुकड़े होने चाहिए। अब एक बड़े बाउल में खीरा डालें और उसके उपर समुद्री नमक डाल दें। उसे धीरे-धीरे मिलाएं ताकि खीरा समान रूप से अचार में आचार में आ जाए। इसे 20 मिनट के लिए अलग रख दें। खीरा से नमक को हल्के हाथ से हटा दें और फिर खीरे को एक साफ बाउन में निकाल लें। अब इसमें किमची सॉस डालें और धीरे से मिलाएं। गाजर और चाइव्स डालें और फिर बाकी चीजों के साथ मिलाएं। कांच के कंटेनर में डालें और ढक दें। इसे लगभग 12 से 18 घंटे के लिए कमरे के तापमान में रख दें और फ्रिज में रख दें। आपकी कुकंबर किमची रेसिपी तैयार है। एक बार ठंडा होने पर परोसें।

chat bot
आपका साथी