सड़क पर गिरा पेड़, जवानों ने काटकर हटाया

मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र में रविवार सुबह से ही हो रही लगातार बारिश के कारण लोग परेशान हैं। रविवार रात मुसाबनी थाना के मेन गेट के समीप विशाल गुलमोहर का पेड़ जड़ से उखड़ कर बीच सड़क पर गिर गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:30 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:30 AM (IST)
सड़क पर गिरा पेड़, जवानों ने काटकर हटाया
सड़क पर गिरा पेड़, जवानों ने काटकर हटाया

संसू, मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र में रविवार सुबह से ही हो रही लगातार बारिश के कारण लोग परेशान हैं। रविवार रात मुसाबनी थाना के मेन गेट के समीप विशाल गुलमोहर का पेड़ जड़ से उखड़ कर बीच सड़क पर गिर गया। जिसके कारण कुछ समय तक मुख्य सड़क पर वाहनों का परिचालन बाधित हो गया। देखते ही सड़क पर की कतार लग गई ।रूट बदलकर रिक्रिएशन क्लब के रास्ते वाहनों को मुसाबनी बस स्टैंड की ओर ले जाया गया। थाना प्रभारी राजा दिलावर के नेतृत्व में थाना के अधिकारियों एवं जवानों ने रात में ही सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर हटा दिया एवं अवरुद्ध यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया। सोमवार को सुबह जेसीबी से गिरे पेड़ की डाली एवं जड़ को हटवाया गया।घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ। थाना प्रभारी राजा दिलावर ,सब इंस्पेक्टर रंजन पासवान ,सुरेंद्र महतो, एएसआई मोहिब खान सहित थाना के जवान एवं कुछ युवकों ने कड़ी मशक्कत कर गिरे हुए पेड़ को काटकर सड़क पर से हटाकर यातायात सुचारू रूप से बहाल करवाने में अहम योगदान निभाया। मूसलाधार बारिश से गिरी झोपड़ी, हो गए बेसहारा : मुसाबनी प्रखंड के लटिया गांव में सप्ताहिक हाट लगने वाले मैदान के समीप वर्षों से झोपड़ी बनाकर होटल चलाने वाले 65 वर्षीय बंधु लाल बेरा की झोपड़ी बीती रात मूसलाधार बारिश के कारण ध्वस्त हो गई। इसी झोपड़ी में बंधु लाल बेरा अपनी पत्नी के साथ रहते थे। झोपड़ी गिरने से दोनों बाल बाल बच गए। परंतु झोपड़ी गिरने के कारण उनकी रोजी-रोटी का सहारा और रहने का आशियाना दोनों छीन गया है। जिसके कारण उन्हें दूसरी जगह शरण लेना पड़ा है। उन्होंने कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम से अपनी व्यथा सुनाते हुए प्रशासन से मदद दिलाने का की गुहार लगाई है। शाहनवाज आलम ने कहा कि जल्द ही प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर इस गरीब के लिए मुआवजा की मांग की जाएगी ताकि बंधुलाल बेरा फिर से अपना जीवन चलाने व रहने के लिए अपना घर बना सके।

chat bot
आपका साथी