Jamshedpur Road Accident : जमशेदपुर में बेकाबू ट्रेलर होटल के घुसा, एक की मौत; आधा दर्जन घायल

Jamshedpur Road Accident. जमशेदपुर के कालीमाटी रोड स्थित एक होटल में ट्रेलर घुस गया। उसकी चपेट में आने से एक व्‍यक्ति की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। कई वाहन भी क्षतिग्रस्‍त हो गया। चालक नशे में बताया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 09:12 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 09:12 AM (IST)
Jamshedpur Road Accident : जमशेदपुर में बेकाबू ट्रेलर होटल के घुसा, एक की मौत; आधा दर्जन घायल
ट्रेलर वाहनों को रौंदते हुए होटल के बगल में आइसक्रीम पार्लर के सामने की ओर घुस गई।

जमशेदपुर, जासं। साकची गुरुद्वारा के सामने कालीमाटी रोड पर सोमवार को देर रात एक बेकाबू ट्रेलर पप्पू होटल के सामने घुस गया जिसमें एक की मौत हो गई। वहां खड़े पांच से अधिक लोग घायल हो गए। साकची थाना प्रभारी कृणाल समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

जिस समय ट्रेलर सड़क किनारे होटल के सामने घुसा, वहां काफी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े थे। ट्रेलर वाहनों को रौंदते हुए होटल के बगल आइसक्रीम पार्लर के सामने की ओर घुस गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। वहां खड़ा एक बाइक सवार चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत पर ही मौत हो गई। ट्रेलर की चपेट में आए पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वहां से भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। ट्रेलर में भी लोगों ने तोड़फोड़ की। मृतक के स्वजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर लोग हंगामा करते रहे। ट्रेलर को भी वहां से हटाने से रोक दिया।

नो इंट्री समाप्‍त होने के बाद दुर्घटना

महिला नेता पुतुल सिंह ने बताया कि नो एंट्री समाप्त होने के बाद दुर्घटना हुई। कई वाहनों को ट्रेलर ने क्षतिग्रस्त किया। पुलिस की भूमिका काफी खराब थी। ट्रेलर में माल लोड था, जिसे बर्मामाइंस टाटा स्टील गेट से प्रवेश कर खाली करना था। पुतुल सिंह ने बताया क‍ि दुर्घटना में उनके बेटे की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बेटा भी पप्पू होटल के सामने था। उसकी सूचना पर वह मौके पर पहुंची। पता चला कि ट्रेलर चालक शराब के नशे में था।

chat bot
आपका साथी