Road Accident in Kamalpur : बड़ाभूम- बांदोवान सड़क पर ट्रेलर ने बच्‍चे को कुचला, ग्रामीणों ने चार घंटे किया जाम

Road Accident on Barabhum- Bandovan road. कमलपुर थाना क्षेत्र के बड़ाभूम-बांदोवान मुख्य सड़क पर जामबनी मोड़ के पास गुरुवार दोपहर अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े एक 12 वर्षीय बालक को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 05:56 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 05:56 PM (IST)
Road Accident in Kamalpur :  बड़ाभूम- बांदोवान सड़क पर ट्रेलर ने बच्‍चे को कुचला, ग्रामीणों ने चार घंटे किया जाम
बच्‍चे की मौत के बाद टायर जलाकर रोड जाम करते ग्रामीण।

पटमदा पूर्वी सिंहभूम, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले के कमलपुर थाना क्षेत्र  के बड़ाभूम-बांदोवान मुख्य सड़क पर जामबनी मोड़ के पास  गुरुवार दोपहर अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े एक 12 वर्षीय बालक को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर ने रास्ते से गुजर रही शिव -पार्वती  बस को  धक्का मार  दिया| जिससे उसपर सवार कई यात्री घायल हो गए। 

घटना के बाद काफी संख्‍या में आसपास के गांवों से ग्रामीण जुट गए और सड़क जाम कर दिया। बच्चे के शव के पास परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। मृत बालक टुसू पर्व मनाने कमलपुर स्थित अपने मामा घर आया था जो दोपहर करीब एक बजे जामबनी मोड़ पर खड़ा था। करण  स्वर्णकार षाड़ंगीडीह निवासी अपने मामा घर में अपने माता- पिता के साथ रहता था।

 पुलिस कर रही ग्रामीणों को समझाने का प्रयास

सूचना के बाद पटमदा और कमलपुर थाना की पुलिस घटना स्‍थल पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों से पुलिस की कहासुनी भी हुई। बोड़ाम से जिला परिषद सदस्‍य  स्वपन महतो ग्रामीणों को समझाकर   समझौता करने के प्रयास कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी