टिमकेन कंपनी में कर्मचारियों की ड्यूटी का समय बदला, ये रही पूरी जानकारी

Timken companys Duty hours changed कोरोना संक्रमण को लेकर ड्यूटी की समय-सीमा में 15 मिनट से लेकर आधे घंटे की छूट दी गई थी। समय-सीमा से 15 मिनट बाद ड्यूटी से छुट्टी मिलती थी तो इंट्री का समय आधे घंटे पहले किया गया था।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 03:33 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 03:33 PM (IST)
टिमकेन कंपनी में कर्मचारियों की ड्यूटी का समय बदला, ये रही पूरी जानकारी
Timken में जेनरल शिफ्ट सुबह आठ से शाम चार बजे तक शुरू से है।

जमशेदपुर, जासं। टिमकेन इंडिया लिमिटेड में सोमवार से कर्मचारियों की ड्यूटी का समय पूर्व की तरह बदल गया है। बीते माह बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने ड्यूटी की समय-सीमा में परिवर्तन किया था। कर्मचारियों के कंपनी में इन-आउट के समय में आधे घंटे का अंतराल रखा गया था।

कर्मचारियों को ड्यूटी छोड़ने व प्रवेश करने के समय शारीरिक दूरी बना रहे, कर्मचारी एक-दूसरे से दूर रह सके इसे लेकर ड्यूटी की समय-सीमा में अंतराल रखा गया था। अब पूर्व की ड्यूटी की समय-सीमा को बदला जा इसे लेकर प्रबंधन-यूनियन की बैठक हुई थी। मंगलवार से कर्मचारियों की ड्यूटी की समय-सीमा पूर्ववत हो गई है। इसे लेकर सोमवार को कंपनी प्रबंधन की आेर से एक सर्कुलर जारी किया गया है।

ये कहा गया है सर्कुलर में

सर्कुलर में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण को लेकर ड्यूटी की समय-सीमा में 15 मिनट से लेकर आधे घंटे की छूट दी गई थी। समय-सीमा से 15 मिनट बाद ड्यूटी से छुट्टी मिलती थी तो इंट्री का समय आधे घंटे पहले किया गया था। काेरोना का संक्रमण नहीं हो, कर्मचारी एक-दूसरे से नहीं मिले व कंपनी गेट में कर्मचारियों की भीड़ नहीं लगे, शारीरिक दूरी बनी रहे इसे लेकर प्रबंधन ने करीब डेढ़ घंटे पूर्व समय-सीमा में बदलाव किया था। लेकिन मंगलवार से पूर्व की तरह ड्यूटी का समयांतराल बदल गया है। ए पाली सुबह छह से दोपहर दो बजे, बी पाली दो से दस व सी पाली की समय-सीमा दस बजे से सुबह छह बजे ही है। वहीं पूर्व में कोरोना को लेकर समय सीमा में जो बदलाव हुआ था उसमें ए पाली सुबह साढ़े पांच से डेढ़, बी पाली दोपहर 1.45 से रात्रि 9. 45 रखा गया था। रात्रि पाली का समयांतराल रात्रि दस बजे से सुबह 5.45 रखा गया था। जेनरल शिफ्ट सुबह आठ से शाम चार बजे तक शुरू से है।

chat bot
आपका साथी