जमशेदपुर के सोनारी में बाइक की चेन में ओढ़नी फंसी, चलती बाइक से गिरने से महिला की मौत

Jamshedpur Crime News मरीन ड्राइव दोमुहानी पुल के पास महिला रानी कर्मकार की मौत हो गई। महिला अपने पति महेंद्र कुंभकार के साथ बाइक पर कपाली स्थित मायके से पोटका के कालिकापुर अपने ससुराल जा रही थी। दोमुहानी पुल के पास महिला की ओढ़नी बाइक की चेन में फंस गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 02:46 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 02:46 PM (IST)
जमशेदपुर के सोनारी में बाइक की चेन में ओढ़नी फंसी, चलती बाइक से गिरने से महिला की मौत
जमशेदपुर में बाइक से गिरकर मरी महिला बीच में। साथ में बच्चे। फाइल फोटो

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव दोमुहानी पुल के पास महिला रानी कर्मकार की मौत हो गई। महिला अपने पति महेंद्र कुंभकार के साथ बाइक पर कपाली स्थित मायके से पोटका के कालिकापुर अपने ससुराल जा रही थी। दोमुहानी पुल के पास महिला की ओढ़नी बाइक की चेन में फंस गई जब तक वह कुछ समझ पाती, बाइक से अनियंत्रित होकर सिर के बल सड़क पर गर गई। सिर से हेलमेट भी खुलकर फेंका गया। उसे सिर में गंभीर चोट आई। तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

शव को शीतगृह में रख दिया गया है। मृतक की एक चार साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। महिला के चाचा ससुर घनश्याम कुंभकार ने बताया कि रानी अपने पति के साथ बुधवार की शाम को मायके गई थी। गुरुवार सुबह दोनों बच्चों को साथ लेकर पति के साथ ससुराल वापस लौट रही थी। इस दौरान पुल पर हादसा हो गया। सूचना पर वे लोग अस्पताल पहुंचे। बच्चों को हल्की चोट आई है। वहीं ऐसी घटना को लेकर सभी आश्चर्यचकित हैं।

जमशेदपुर के बर्मामाइंस में हत्या कर फेंकी गई लाश की सिदगोड़ा के युवक की

बर्मामाइंस थाना क्षेत्र टयूब कंपनी ब्रिज के पास हत्या कर फेंकी गई लाश की पहचान सिदगोड़ा थाना क्षेत्र बारीडीह बागुनहातु निवासी योगेंद्र साहू के रूप में की गई। उसका शव तीन सितंबर के पुलिस ने बरामद किया था। चेहरे पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। स्वजनों ने योगेंद्र बर्मामाइंस के लिंडे कंपनी में मजदूरी करता था। दो सितंबर को घर से वह डयूटी जाने के लिए निकला। इसके बाद वापस नहीं लौटा। अखबार में युवक की तस्वीर देख उसकी पहचान की गई।

chat bot
आपका साथी