तीन माह बाद भी गैंगस्टर अखिलेश सिंह का गुर्गा हरिश पुलिस की गिरफ्त से है दूर Jamshedpur News

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र भुइंयाडीह में हुए गैंगवार मामले में आरोपित हरिश सिंह घटना के तीन माह बाद भी फरार हैं।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:58 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:58 PM (IST)
तीन माह बाद भी गैंगस्टर अखिलेश सिंह का गुर्गा हरिश पुलिस की गिरफ्त से है दूर Jamshedpur News
तीन माह बाद भी गैंगस्टर अखिलेश सिंह का गुर्गा हरिश पुलिस की गिरफ्त से है दूर Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं) । सीतारामडेरा थाना क्षेत्र भुइंयाडीह में हुए गैंगवार मामले में आरोपित हरिश सिंह घटना के तीन माह बाद भी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी का दबाव बनाने को कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी नहीं की। हरिश सिंह के खिलाफ दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिला न्यायालय से उसकी अग्रिम जमानत भी खारिज हो चुकी हैं। दुमका जेल में बंद गैंगस्टर अखिलेश सिंह का वह करीबी गुर्गा हैं।

भुइर्यंडीह में 29 अप्रैल को हुए गैंगवार मामले में पुलिस सुधीर दुबे गैंग के कल्लू राय समेत उसके 12 गुर्गो के खिलाफ और कन्हैया सिंह के गुर्गे अनिल सिंह, राजकुमार मंडल, विनोद सिंह, सचिन मिश्रा, दुर्गा राव, मिंटू सिंह समेत अन्य पर आरोप पत्र समर्पित कर चुकी हैं। गैंगवार में अखिलेश सिंह का गुर्गो कन्हैया सिंह समेत सात लोग जख्मी हो गए थे। सुधीर और अखिलेश सिंह गुर्गे के 29 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी