kidnapping: जमशेदपुर से तीन नाबालिग बच्चियों का अपहरण, एक बरामद

जमशेदपुर के श्यामसुंदरपुर मुसाबनी और परसुडीह थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग का अपहरण कर लिया गया। तीनों के स्वजनों ने संबंधित थाना में बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर लिए जाने का मामला दर्ज कराया गया है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 03:48 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 09:40 AM (IST)
kidnapping: जमशेदपुर से तीन नाबालिग बच्चियों का अपहरण, एक बरामद
जमशेदपुर से तीन नाबालिग बच्चियों का अपहरण, एक बरामद

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : जमशेदपुर के श्यामसुंदरपुर, मुसाबनी और परसुडीह थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग का अपहरण कर लिया गया। तीनों के स्वजनों ने संबंधित थाना में बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर लिए जाने का मामला दर्ज कराया है। श्यामसुंदरपुर थाना की पुलिस ने अपहृत नाबालिग को बरामद कर लिया है। अपहरण के आरोपित संजय महतो को मामले में गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर बरामद नाबालिग को सोनारी चाइल्ड लाइन भेजा गया है। मुसाबनी की नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया पुत्री 26 फरवरी को घर से ट्यूशन के लिए घर से निकली थी। वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद जानकारी हुई कि पुत्री को राहुल महाकुड बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से ले गया है। उसकी बरामदगी को पुलिस प्रयासरत है। परसुडीह थाना क्षेत्र शंकरपुर की एक नाबालिग का अपहरण शादी की नीयत से अज्ञात ने कर लिया।

मानगो उलीडीह से ऑटो और आजादनगर से बाइक की चोरी

जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र खड़िया बस्ती निवासी नीरज कुमार सिंह की घर के सामने से अज्ञात ने ऑटो चुरा लिया। उलीडीह थाना में ऑटो मालिक नीरज सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस वाहन बरामदगी को प्रयासरत है। दूसरी ओर आजादनगर थाना क्षेत्र नूर कालोनी से रुखसाना परवीन की बाइक की चोरी हो गई। अज्ञात के खिलाफ आजादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जिले में जारी अवैध रूप से पत्थर का उत्खनन और बिक्री का खेल

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया, गुडाबांदा और डुमरिया समेत अन्य इलाके में अवैध रूप  से पत्थर का उत्खनन और बिक्री का खेल जारी है। खनन विभाग की कार्रवाई केवल प्राथमिकी तक सीमित होकर रह गई है। चाकुलिया के कांटाबनी एवं रघुनाथपुर में अवैध उत्खनन किए जाने का मामला सामने आने पर कृष्णा पदो महतो और रामकुमार सिंह के खिलाफ चाकुलिया थाना में  खान विभाग के निरीक्षक राहुल कुमार की शिकायत पर अवैध उत्खनन किए जाने और बिक्री करने का मामला दर्ज किया गया है। कृष्णा पदो कांटाबनी का निवासी है।

chat bot
आपका साथी