जमशेदपुर के जुगसलाई में 500 ग्राम गांजा के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना की पुलिस ने गांजा के साथ महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में जुगसलाई गरीब नवाज कालोनी निवासी मो. नौशाद के पास से 80 पुड़िया अमजद अली के पास से 89 पुड़िया गांजा बरामद किए गए हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 05:18 PM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 05:18 PM (IST)
जमशेदपुर के जुगसलाई में 500 ग्राम गांजा के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार
जुगसलाई में गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपितों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना की पुलिस ने गांजा के साथ महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए जुगसलाई थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपितों में जुगसलाई गरीब नवाज कालोनी निवासी मो. नौशाद के पास से 80 पुड़िया, अमजद अली के पास से 89 पुड़िया गांजा और महिला शर्मिला बेगम उर्फ धागी के पास से दो प्लास्टिक पैक में बंद 246 ग्राम गांजा बरामद किए गए है। इससे पहले भी शर्मिल बेगम और मो. नौशाद मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री में जेल जा चुके है। पुलिस को सूचना मिली थी। गरीब नवाज कालोनी में गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट के निर्देश पर विधि व्यवस्था डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। आरोपित पकड़े गए। अमजद अली कोरेक्स और वाइटनगर की भी बिक्री करता था। उसके पास नशीला पदार्थ बरामद किए गए। गौरतलब है। कोल्हान डीआइजी राजीव रंजन सिंह के आदेश पर जमशेदपुर में ड्रग्स का धंधा करने वालों के खिलाफ 15 दिनों का विशेष छापेमारी अभियान चलाए जा रहे है।

बर्मामाइंस में 25 पुड़िया गांजा के साथ एक गिरफ्तार, 23 हजार रुपये बरामद

 जमशेदपुर के अपर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के आदेश पर बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू ने टयूब गेट हरिजन बस्ती निवासी सुनिल रजक के घर पर छापेमारी कर उसे 25 पुड़िया गांजा के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 23 हजार रुपये बरामद किए गए। प्लास्टिक की थैली में रखकर वह गांजा की बिक्री करता था। उसके खिलाफ बर्मामांस थाना में एनपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित इससे पहले 1995 में अवैध शराब की खरीद-बिक्री के आरोप में बिष्टुपुर थाना से जेल जा चुका है।

chat bot
आपका साथी