बाबूलाल मरांडी से मिले भाजपा के तीन पूर्व जिला अध्यक्ष

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवास के दौरान मऊभंडार निदेशक बांगला में भाजपा के तीनों पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा दिनेश साव एवं चंडी चरण साव ने मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्षों ने पुष्पगुच्छ देकर बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 07:30 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 07:30 AM (IST)
बाबूलाल मरांडी से मिले भाजपा के तीन पूर्व जिला अध्यक्ष
बाबूलाल मरांडी से मिले भाजपा के तीन पूर्व जिला अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, घाटशिला : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवास के दौरान मऊभंडार निदेशक बांगला में भाजपा के तीनों पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा, दिनेश साव एवं चंडी चरण साव ने मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्षों ने पुष्पगुच्छ देकर बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया।

जिला में भाजपा संगठन को मजबूत करने, आगामी पंचायत चुनाव के बारे एवं बहरागोड़ा, घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने पर बंद कमरे में लगभग एक घंटा चर्चा हुई। बाबूलाल मरांडी ने तीनों पूर्व जिला अध्यक्षों को रांची आवास में आने को कहा। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबलू प्रसाद, मुसाबनी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्या तिवारी, हेमंत नारायण दे, धालभूमगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता अनूप दास शामिल थे। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी का गालूडीह में स्वागत : बुधवार को गालू डीह चौक पर भाजपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत किया। घाटशिला से जमशेदपुर लौटने के क्रम में भाजपा गालूडीह मंडल कमेटी के अध्यक्ष अमरदीप शर्मा के नेतृत्व में बस स्टैंड चौक पर गुलदस्ता प्रदान कर बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया गया। इस क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं का हालचाल लिया, संगठन के प्रति समर्पित होने की सलाह दी। स्वागत करने वालों में हराधन सिंह, मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा, विश्वजीत पांडा, राजेश साह, सपन पाल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता महतो, खेलाराम मुर्मू, गोपाल पटनायक, अजय अग्रवाल, हीरा लाल महतो, शंकर कर्मकार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इमरान, राजेश गोप, रबी कर्मकार, बरुन राय, अनमोल गुप्ता, दुलाराम मुर्मू, सरत हांसदा, पिटू साव, विक्रम साह, विकास भकत, रोहित हांसदा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी