Jamshedpur Coronavirus : पूर्वी सिंहभूम जिले में फिर मिले कोरोना के तीन मरीज, अब सिर्फ 26 एक्टिव केस

पूर्वी सिंहभूम जिले में फिर से कोरोना के तीन नए मरीज मिले। कुल छह हजार 158 लोगों की जांच हुई। इसमें तीन संक्रमित मिले। ये मरीज साकची सोनारी व घाटशिला के रहने वाले हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 768 हो गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 05:51 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 05:51 PM (IST)
Jamshedpur Coronavirus : पूर्वी सिंहभूम जिले में फिर मिले कोरोना के तीन मरीज, अब सिर्फ 26 एक्टिव केस
पूर्वी सिंहभूम जिले में अब सिर्फ 26 एक्टिव केस बच गए हैं।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले में फिर से कोरोना के तीन नए मरीज मिले। कुल छह हजार 158 लोगों की जांच हुई। इसमें तीन संक्रमित मिले। ये मरीज साकची, सोनारी व घाटशिला के रहने वाले हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 768 हो गई है। वहीं, जिले में अब सिर्फ 26 एक्टिव केस बच गए हैं। बीते सोमवार को जिले में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले थे।

साढ़े छह हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से मंगलवार को कुल छह हजार 891 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट अगले गुरुवार तक आने की उम्मीद है।

पांच मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल पांच मरीज मंगलवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 689 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.92 प्रतिशत है।

छह हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को कुल छह हजार 221 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, तीन हजार 427 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल छह लाख 23 हजार 561 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज व दो लाख 10 हजार 721 लोगों ने दूसरी डोज ली है।

chat bot
आपका साथी