Mango Gang Misdeed Case: जमशेदपुर के मानगो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, बाइक बरामद

पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म में शामिल तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों में राजू कर्मकार विश्वनाथ धीबर और देवेन धीबर है। आरोपितों ने दुष्कर्म मामले में संलिप्तता स्वीकार की है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 04:26 PM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 04:26 PM (IST)
Mango Gang Misdeed Case: जमशेदपुर के मानगो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, बाइक बरामद
मानगो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपित।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता । पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म में शामिल तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों में राजू कर्मकार, विश्वनाथ धीबर और देवेन धीबर है। एमजीएम थाना के प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों ने दुष्कर्म मामले में संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपितों की बाइक भी पुलिस ने जप्त की है। घटना के बाद बाइक से आरोपित भागे थे। तीन अन्य की तलाश जारी है।

महिला की शिकायत पर छह अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने की प्राथमिकी एमजीएम थाना में दर्ज की गई थी। महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह घर से बाहर 11अगस्त की रात शौच के लिए गई थी। छह लोग उसे घसीटते हुए घर से कुछ दूरी पर ले गए थे। बारी-बारी से छह लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।। उसकी मोबाइल भी छीनकर ले गए थे। ग्रामीणों को महिला ने जानकारी दी थी। इसके बाद मामला एमजीएम थाना तक पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की थी। महिला की मोबाइल के आधार पर पुलिस आरोपितों तक पहुंचने को प्रयासरत रही। तीन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। महिला का पति अपनी मां की हत्या के आरोप में दो साल से जेल में बंद है। महिला के घर के आसपास रहने वाले लोगों से भी पुलिस ने मामले की जानकारी ली थी।

परसूडीह में भी युवती से सामूहिक दुष्कर्म

गौरतलब है कि 29 जुलाई को परसुडीह में एक युवती से छह लोगोंं ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि चार आरोपित अब तक फरार है।

chat bot
आपका साथी