Sawan 2021: प्रत्येक सोमवार को इस बार विशेष योग, अंतिम सोमवार को तीन योग, राशियों पर भी प्रभाव डालेगा सावन
सावन में सोमवार का विशेष महत्व होता है। सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान शंकर पर जल चढ़ाने की परंपरा है। हालांकि कोरोना महामारी के कारण इस बार कांवड़ियों की संख्या कम नजर आ रही है। आइए जानते हैं सावन में सोमवारी का महत्व।
जमशेदपुर : सावन माह प्रारंभ होगा और यह 22 अगस्त तक रहेगा। मान्यता है कि सावन में सोमवार का व्रत करने से व्यक्ति के मन की हर मनोकामना पूरी होती है। पंडित देवानंद पांडेय के अनुसार इस बार सावन में प्रत्येक सोमवार को विशेष योग बन रहा है। 26 जुलाई को पहला सोमवार है। इस दिन सौभाग्य योग है। दो अगस्त को दूसरे सोमवार को स्वार्थ सिद्धि, तीसरे सोमवार यानि 9 अगस्त को वरीयान योग तथा 16 अगस्त को अंतिम सोमवार को ब्रह्म्मायोग, यायिजय योग और स्वार्थ सिद्धि योग है। यह महीना शुभ होने के बावजूद इस माह कोई मांगलिक कार्य चतुर्मास के कारण नहीं हो पाते। सावन माह में कई राशियों पर भी असर पड़ता है, कई राशियां लाभ देने वाली होती है। जमशेदपुर में पहली सोमवारी पर सुबह से ही मंदिरों में भोले भंडारी को जल चढ़ाने की भीड़ लगी हुई है। महिला व पुरुष श्रद्धालु भोलेदानी की जयकार कर रहे हैं।
जातकों को करना होगा शिव जाम
विभिन्न राशियों के जातकों को शिव जाप करना होगा। तभी उनके कष्ट दूर होंगे। विघ्न बाधा दूर होगी। खासकर ऊं नम: शिवाय का जाप करना होगा। सावन माह में इस जाप का अलग ही महत्व है। किसी भी शिव मंदिर में जाकर यह जाप किया जा सकता है।
जानें इन राशियों पर सावन का है क्या प्रभाव
मेष : परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बढ़ सकती है। संपत्ति से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
वृष : यह राशि इस माह शुभ रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
मिथुन : कड़ी मेहनत करने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मान सम्मान बढ़ेगा।
कर्क : मान सम्मान बढ़गा। पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। क्रोध पर अंकुश लगाना होगा, वर्ना नुकसान भी हो सकता है।
सिंह : जीवन में संघर्ष बढ़ सकता है। किसी से पैसे की लेन-देन में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।
कन्या : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
तुला : शिक्षा-प्रतियोगिता क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। मान सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक : धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। मान प्रतिष्ठा समाज में बढ़ेगी। कार्य पूर्ण होंगे।
धनु : कार्य क्षेत्र में मेहनत करने से सफलता प्राप्त होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।
मकर : आर्थिक लाभ होगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। कोई भी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।
कुंभ : प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। विरोध परास्त होंगे तथा भाग्य का साथ मिलेगा।
मीन : संतान पक्ष से जुड़ी कुछ समस्या का हो सकती है। सकारात्मक विचार उत्पन्न होंंगे।