कोल्हान विश्वविद्यालय में इस बार स्नातक में विषय वार सीटें होंगी निर्धारित

कोल्हान विश्वविद्यालय में यूजी में नामांकन 25 अगस्त से चांसलर पोर्टल से प्रारंभ होने वाला है। सभी विषयों के लिए इस बार सीटें निर्धारित कर दी गई है। सभी कॉलेजों ने इस संबंध में विषयवार सीटों की सूची अपनी-अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 05:50 PM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 05:50 PM (IST)
कोल्हान विश्वविद्यालय में इस बार स्नातक में विषय वार सीटें होंगी निर्धारित
यह पहली बार हो रहा है कि केयू में यूजी में सीटें निर्धारित की गई है।

वेंकटेश्वर राव, जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय में यूजी में नामांकन 25 अगस्त से चांसलर पोर्टल से प्रारंभ होने वाला है। इस बार कोल्हान विश्वविद्यालय में नई व्यवस्था की गई है। सभी विषयों के लिए इस बार सीटें निर्धारित कर दी गई है। सभी कॉलेजों ने इस संबंध में विषयवार सीटों की सूची अपनी-अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। यह पहली बार हो रहा है कि केयू में यूजी में  सीटें निर्धारित की गई है।

पहले सिर्फ छात्रों के नामांकन के लिए अगर किसी विषय में छात्रों की संख्या ज्यादा होती थी तो विश्वविद्यालय द्वारा अतिरिक्त शिक्षकों का अनुमोदन लेने के बाद छात्रों का नामांकन ले लिया जाता था या फिर सेकेंड शिफ्ट में कक्षाएं चलाई जाती थी। इस बार से ऐसा नहीं हो पाएगा। निर्धारित सीटों पर ही छात्रों का नामांकन हो पाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने विषयवार सीटों को निर्धारित करने को कहा है। इस कारण यह कदम उठाया गया है। पिछले शैक्षणिक सत्र में उच्च शिक्षा विभाग ने यूजी में विषयवार निर्धारित सीटों की सूची भेजने को कहा था, चूंकि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में विषयवार सीटें निर्धारित नहीं थी, इस कारण विभाग को जवाब नहीं भेजा जा सकेगा। इस बार विभाग द्वारा सीटों का निर्धारण आवश्यक कर दिया गया है, ताकि शैक्षणिक गुणवत्ता को बनाए रखा जा सके। इस संबंध में कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डा. पीके पाणि ने बताया कि यह बात सही है कि इस बार विषयवार सीटों का निर्धारण हो गया है। पोर्टल के खुलते ही यह दिखाई पड़ जाएगा। शिक्षकों की रिक्तियों के अनुसार विषयवार सीटों का निर्धारण किया गया है।

पिछले शैक्षणिक सत्र में हुए सबसे कम नामांकन

पिछले पांच साल की स्थिति का आकलन करें तो पिछले शैक्षणिक 2020-23 में सबसे कम नामांकन हुए। कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक नामांकन शैक्षणक 2015-18 में हुए। इस सत्र में 25 हजार से अधिक नामांकन हुए। यह आंकड़ा उसके बाद छू न सका। उस वक्त भी चांसलर पोर्टल से एडमिशन हुआ था। कोरोना की वजह से पिछले शैक्षणिक सत्र में मात्र 17798 छात्रों का ही नामांकन हो पाया।

ऐसे हुआ नामांकन

शैक्षणिक सत्र - आर्ट्स - कॉमर्स - साइंस - कुल

2015-18- 15800 - 6601 - 3478 - 25879

2016 -19 - 17350 - 4844 - 2385 - 24579

2017 -20 - 14615 - 4566 - 2512 - 21693

2018 -21 - 13459 - 3789 - 2433 - 19681

2019 - 22 - 15871 - 4282 - 3126 - 23279

2020 - 23 - 11907 - 3531 - 2360 – 17798

chat bot
आपका साथी