बढ़ती महंगाई के खिलाफ इस पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन, केंद्र को बताया पूंजीपतियों की सरकार

बढ़ती महंगाई के खिलाफ गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने साकची गोलचक्कर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कोल्हान प्रमंडल के सहायक सचिव अम्बुज ठाकुर ने आरोप लगाया महंगाई से देश की आम जनता कराह रही है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 05:05 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 05:05 PM (IST)
बढ़ती महंगाई के खिलाफ इस पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन, केंद्र को बताया पूंजीपतियों की सरकार
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बढ़ती महंगाई के खिलाफ गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने साकची गोलचक्कर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कम्युनिस्ट पार्टी ने केंद्र की सरकार को पूंजीपतियों की सरकार होने का आरोप लगाया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, कोल्हान प्रमंडल के सहायक सचिव अम्बुज ठाकुर ने आरोप लगाया महंगाई से देश की आम जनता कराह रही है। पारिवारिक भरण पोषण भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। जबकि मोदी सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में व्यस्त है। उद्योग की स्थिति भी दयनीय है। सरकार पूरी तरह से जन विरोधी और मजदूर विरोधी हो गई है। सरकार साजिश के तहत सरकारी कंपनियों का विनिवेश कर रही है।

    पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। स्थिति ये है कि सरसो तेल भी 200 रुपये के करीब पहुंच चुका है। जनता को उम्मीद थी कि मोदी प्रधानमंत्री बनने पर महंगाई कम होगी। बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा और देश का काला धन भी वापस आएगा। लेकिन ये सब अब चुनावी जुमला साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार महंगाई को कम करने और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को वापस नहीं लेती है तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जन आंदोलन करने को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता को शोषण व महंगाई के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अब ड़क पर उतरने का निर्णय ले चुकी है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्ती लिए सरकार की नीतियों का विरोध किया। इस मौके पर सीपीआई के जिला सचिव शशि कुमार, सहायक सचिव अंबुज कुमार ठाकुर, लोकल काउंसिल सचिव जयशंकर प्रसाद, शाखा सचिव सत्येंद्र सिंह, एस विश्वकर्मा, रामानुज उपाध्याय, राजीव कुमार, दीपक, प्रमोद प्रसाद एवं गम्हरिया सीपीआई के शाखा मंत्री लालमणि प्रजापति के अलावा जिला के छात्र नेता विक्रम कुमार, प्रेम सिंह एवं मजदूर नेता स्वपन घोषाल सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी