शहर के बीचो-बीच है प्लास्टिक बैग बनाने वाली यह कंपनी, उठती दुर्गंध से बस्तीवासी परेशान

केंद्र व राज्य सरकार ने प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। कुछ निश्चित मानक अनुरूप प्लास्टिक बैग के ही निर्माण और उपयोग को मंजूरी है जिसे री-साइकिल किया जा सकता है। लेकिन राहरगोड़ा क्रिश्चन बस्ती में सिद्धार्थ कंपनी स्थापित है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sun, 13 Dec 2020 12:53 PM (IST) Updated:Sun, 13 Dec 2020 12:53 PM (IST)
शहर के बीचो-बीच है प्लास्टिक बैग बनाने वाली यह कंपनी, उठती दुर्गंध से बस्तीवासी परेशान
जमशेदपुर के राहरगोड़ा में प्लास्टिक कंपनी का विरोध करते युवक

जमशेदपुर : केंद्र व राज्य सरकार ने प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। कुछ निश्चित मानक अनुरूप प्लास्टिक बैग के ही निर्माण और उपयोग को मंजूरी है जिसे री-साइकिल किया जा सकता है। लेकिन राहरगोड़ा क्रिश्चन बस्ती में सिद्धार्थ कंपनी स्थापित है।

बस्ती के बीचो-बीच संचालित इस कंपनी के बगल में ईसाइ समुदाय का चर्च भी है। जहां हर दिन कई श्रद्धालु प्रार्थना करने के लिए आते हैं। लेकिन प्लास्टिक बनाने वाली इस कंपनी से लगातार शव को जलाने के समय जिस तरह से बदबू उठती है, वैसी ही बदबू हमेशा बस्ती के आसपास के वातावरण में फैला रहता है। इसके कारण भविष्य में बीमारी फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

क्राम चेक ऑर्गेनाइजेशन के जिला समन्वयक और सामाजिक सेवा संघ के संयोजक राजेश सामंत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रविवार सुबह सिद्धार्थ कंपनी के प्रबंधक से कंपनी में जाकर मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं से कंपनी प्रबंधक को अवगत कराया। इस पर प्रबंधन के वरीय अधिकारियों ने उक्त शिकायत का जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ और कंपनी से निकलने वाली दुर्गंध से स्थानीय निवासियों को राहत नहीं मिली तो वे इस मामले की शिकायत झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से भी करेंगे ताकि नियमों की अवहेलना कर और बस्ती के बीचो-बीच प्लास्टिक बैग बनाने वाली कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर इसे बंद किया जा सक। प्रतिनिधिमंडल में राजेश सामंत, पंचायत समिति सदस्य मोहन भगत, सपन करूआ, कुंदन सिंह, विवेक गुप्ता, भूपति सरदार, सोनू श्रीवास्तव, राजा कालिंदी, अभय मिंज, लिली हेम्ब्रम सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी