Health Tips : कोलस्ट्रॉल को घटाता है यह पांच खाद्य पदार्थ, आज ही अपने खाने में करें शामिल

Food For Cholestrol Control हृदय रोग का सीधा संबंध कोलस्ट्रॉल से है। हमारे शरीर में गुड कोलस्ट्रॉल और बैड कोलस्ट्रॉल दोनों पाए जाते हैं। खान-पान में थोड़ा दलाव कर दें तो शरीर में बैड कोलस्ट्रॉल की मात्रा को घटाकर गुड कोलस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा सकते हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 09:39 AM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 02:13 PM (IST)
Health Tips : कोलस्ट्रॉल को घटाता है यह पांच खाद्य पदार्थ, आज ही अपने खाने में करें शामिल
एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल की डायटीशियन अनु सिन्हा ।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कोलस्ट्रॉल एक वसायुक्त तत्व है। यह शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन कोलस्ट्रॉल बढ़ जाने से लोगों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में बहुत बीमारी हमारे लाइफस्टाइल और खाने-पीने की वजह से होती है। आज के समय हृदय रोग से अधिकतर लोग ग्रसित हो रहे हैं। जिसका सीधा संबंध कोलस्ट्रॉल से है। हमारे शरीर में गुड कोलस्ट्रॉल और बैड कोलस्ट्रॉल दोनों पाए जाते हैं।

अपने खान-पान में यदि थोड़ा सा बदलाव कर दें तो शरीर में बैड कोलस्ट्रॉल की मात्रा को घटाकर गुड कोलस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल की डायटीशियन अनु सिन्हा कहती हैं कि आज हम पांच चीजों को अपने खाने में शामिल कर कोलस्ट्रॉल पर काबू पा सकते हैं।

ओट्स - आप यदि कोलस्ट्रॉल के शिकार हो चुके हैं तो कोलस्ट्रॉल का लेवल घटाने के लिए नाश्ते में ओट्स का इस्तेमाल करें। ओट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा इसमें बीटा ग्लूकॉन पाया जाता है जो आंतों की सफाई करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। रोजाना नाश्ते में ओट्स का इस्तेमाल करने से शरीर के खराब कोलस्ट्रॉल को लगभग छह प्रतिशत तक घटाया जा सकता है।

ऑलिव ऑयल - कोलस्ट्रॉल सबसे ज्यादा तेल की वजह से बढ़ता है। ठेला या होटल में खाई जाने वाली अधिकतर खाद्य पदार्थों में तेल की मात्रा बहुत अधिक रहती है। इससे बचने के लिए आप अपने घर में खाना पकाने के लिए ऑलिव ऑयल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल करने से सामान्य तेल की अपेक्षा आठ प्रतिशत तक कोलस्ट्रॉल कम किया जा सकता है। यह शरीर के बैड कोलस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है।

फाइबर वाला भोजन - फाइबर शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है। यह शरीर के खराब कोलस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छा कोलस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इएक सामान्य व्यक्ति को कम से कम 20 ग्राम फाइबर प्रतिदिन खानी चाहिए। फाइबर के लिए आप हरी सब्जियां, फल, कॉर्न और दलिया खा सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स - ड्राई फ्रूट्स खाने से भी शरीर के बैड कोलस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और गुड कोलस्ट्रॉल को बढ़ाता है। ड्राई फ्रुट्स में भरपुर मात्रा में फाइबर होता है। इसलिए इसे खाने से पेट की समस्या और हृदय की बीमारियों को दूर करता है। कोलस्ट्रॉल को सामान्य रखने के लिए आप बादाम, पिस्ता, काजू, अखरोट के अलावा सूखा नारियल भी फायदेमंद होता है।

सोयाबीन - सोयाबीन भी शरीर के खराब कोलस्ट्रॉल के लेवल को घटाता है। सोयाबीन से बनी चीजें जैसे सोया मिल्क, दही और सोयाबीन से बने खाद्य पदार्थ का इस्तेमाल करें। यह लीवर को दुरूस्त रखने के साथ ही गुड कोलस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाता है और रोजाना खाने से शरीर के बैड कोलस्ट्रॉल को छह प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी