Acidity Problem : एसिडिटी की परेशानी हैं तो घबराएं नहीं, डाइट प्लान में करें यह बदलाव

Acidity Problem एसिडिटी की समस्या नियमित खान-पान नहीं होने के कारण होता है। कई बार यह काफी नुकसानदेह होता है। इससे कई तरह की बीमारियां भी होने लगती है। समय रहते एसिडिटी से छुटकारा नहीं पाया जाए तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:45 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:45 AM (IST)
Acidity Problem : एसिडिटी की परेशानी हैं तो घबराएं नहीं, डाइट प्लान में करें यह बदलाव
Acidity Problem : एसिडिटी की परेशानी हैं तो घबराएं नहीं

जमशेदपुर : आज के समय में एसिडिटी की परेशानी तेजी से बढ़ रही है। कम उम्र में ही एसिडिटी की समस्या होने लगी है। इसका मुख्य कारण समय पर खान-पान नहीं होना है। लेकिन, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। अगर चाहे तो इसे आप ठीक भी कर सकते हैँ। विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि जिन लोगों में एसिडिटी की समस्या हैं उन्हें खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।

अगर खान-पान सही नहीं हो तो यह समस्या बार-बार उन्हें सताएगी। कई लोग एसिडिटी और गैस्ट्रिक की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके पीछे का कारण गर्म चीजें या तला-भुना फूड ज्यादा मात्रा में खाना हो सकता है। इस तरह के चीजें खाने से बदहजमी और पेट में गैस की समस्या हो जाती है।

जरूर खाएं केला

अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो आप केला का सेवन जरूर करें। इसमें कैल्शियम और आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है। केला खाने से पेट में गैस नहीं बनती है। साथ ही इसमें बहुत ज्यादा फाइबर होता है जो एसिडिटी को कंट्रोल करता है। केला में एंटी-ऑक्सीडेंट और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी होता है जो एसिड रिफ्लैक्स को कम करता है।

तरबूज खाने से नहीं होता एसिडिटी

तरबूज के मौसम में इसे आप खूब खाएं। यह सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। यह शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाता है। अगर आपके शरीर में पानी की मात्रा कम है तो उसे तरबूज पूरा कर देता है। इसमें भी पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो भोजन को पचाने में काफी उपयोगी साबित होती है। खाना सही से पचने पर पेट में गैस नहीं बनता है और एसिडिटी भी नहीं होती है।

खीरा रखेगा स्वस्थ

खीरा सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह कई चीजों में काम करता है। खीरे में भरपूर मात्रा में पानी मौजूद रहता है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। खीरा डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। इसीलिए गर्मी के दिनों में चिकित्सक भी खीरा खाने की सलाह देते हैं। खीरा खाने से एसिड रिफ्लैक्स कम हो जाता है और एसिडिटी व गैस की समस्या दूर हो जाती है।

नारियल पानी जरूर पीएं

कई लोगों में देखा जाता है कि सुबह सुबह चाय या फिर कॉफी पीने से उनका पेट फूल जाता है और उनमें गैस के साथ-साथ एसिडिटी की परेशानी शुरू हो जाती है। ऐसे लोगों को नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। सुबह-सुबह नारियल पानी पीने से शरीर डिटॉक्सीफाई होता है। नारियल पानी पाचन शक्ति के साथ-साथ एसिडिटी की समस्या को भी खत्म कर देता है।

ठंडा दूध से भी खत्म होता एसिडिटी

अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो आप गर्म दूध के बजाए ठंडा दूध पीएं। ठंडा दूध पीने से पेट में जलन भी नहीं होता और भूख को भी कंट्रोल में रखता है। सुबह-सुबह एक गिलास ठंडा दूध पीने से गैस्ट्रिक और एसिडिटी की समस्या काफी हद कर कम हो जाता है।

chat bot
आपका साथी