स्लैग पीकर्स का जोड़ : स्लैग पीकर्स संस्था में जुड़े हैं एक हजार से अधिक लोग

लैग पीकर्स सोसाइटी सहकारिता विभाग के अधीन संचालित होती है। विभाग के अधिकारी इसके चेयरमैन हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 11:41 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 11:41 PM (IST)
स्लैग पीकर्स का जोड़ : स्लैग पीकर्स संस्था में जुड़े हैं एक हजार से अधिक लोग
स्लैग पीकर्स का जोड़ : स्लैग पीकर्स संस्था में जुड़े हैं एक हजार से अधिक लोग

जासं, जमशेदपुर : स्लैग पीकर्स सोसाइटी सहकारिता विभाग के अधीन संचालित होती है। विभाग के अधिकारी इसके चेयरमैन हैं। टाटा स्टील से निकलने वाले स्लैग को चुनकर स्लैग पीकर्स जीविका चलाते हैं। 40 साल से यह संस्था है। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में संस्था को मान्यता दी गई थी। समय के साथ कंपनी से स्लैग निकलना कम हो गया। वहीं इस धंधे में बड़े लोग जुड़ गए जो कंपनी से निकलने वाले स्लैग निकालकर शहर से बाहर डंप करते हैं। संस्था से जुड़ी बोती देवी ने बताया वह लंबे समय से स्लैग चुनकर गुजारा कर रही है। अब कम स्लैग निकलने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी