Jamshedpur Mandir Theft: जमशेदपुर के स्टेशन ओवरब्रिज हनुमान मंदिर में सवा लाख की चोरी

Jamshedpur Mandir Theft जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन ओवरब्रिज पर रेलवे पार्सल गेट की पूर्व दिशा में स्थित श्री श्री मनोकामना शिव हनुमान मंदिर में रविवार रात चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर में प्रवेश करने के लिए दो ताले तोड़ दिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 03:57 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 03:57 PM (IST)
Jamshedpur Mandir Theft: जमशेदपुर के स्टेशन ओवरब्रिज हनुमान मंदिर में सवा लाख की चोरी
पुजारी कपिल देव झा पूजा करने आए तो चोरी की जानकारी हुई।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन ओवरब्रिज पर रेलवे पार्सल गेट की पूर्व दिशा में स्थित श्री श्री मनोकामना शिव हनुमान मंदिर में रविवार रात चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर में प्रवेश करने के लिए दो ताले तोड़ दिया। उसके बाद दानपेटी सहित हनुमान जी का चांदी मुकुट से लेकर लोटा, गमछा तक चुरा ले गए। दानपेटी में 5 हजार थे। चोरी गए समान की कीमत सवा लाख रुपये आंकी गई है।

रोज की तरह सुबह 6 बजे पुजारी कपिल देव झा पूजा करने आए तो चोरी की जानकारी हुई। लोगों की भीड़ लग गई। स्टेशन रोड फल सब्जी उत्पादक सह विक्रेता सहयोग समिति लिमिटेड पुरानी सब्जी मंडी के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बागबेड़ा थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी। नौ बजे पुलिस आई। दोपहर एक बजे इलाके के नए थानेदार कौशलेंद्र झा भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जमशेदपुर महानगर बजरंग दल संयोजक जनार्दन पांडेय, विहिप प्रमुख गोपाल तिवारी, सह मंत्री पवन श्रीवास्तव भी पहुंचे और तत्काल चोरों की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस को मिला टूटा ताला

पुलिस को एक टूटा ताला मिला। चोरों ने ग्रिल को भी नुकसान पहुंचाया। जानकारी के अनुसार चोर टेम्पो पर सवार होकर आए थे। तीन की संख्या में थे। घटना को अंजाम देने के बाद ब्रिज पर सब्जी बेचने आई महिला से भी लूटपाट के प्रयास किया। लोगों को देख चोर टेंपो लेकर भाग निकले। चोरों ने मंदिर की ग्रिल को भी नीचे से नुकसान पहुंचाया। चोर एम्पलीफायर, बड़ा बॉक्स, हाईमास्क लाइट, दो ढोलक, दरी, चांदी मुकुट, घंटा दो, हाथ घंटी, थाली, लोटा, कृष्ण मूर्ति झूला सहित, पांच नया गमछा, पांच जोड़ी झाल, दानपेटी का पांच हजार नकद समेत अन्य सामान चुरा ले गए।

chat bot
आपका साथी