लखाईडीह गांव के युवक बॉलीवुड मे मचाएंगे धमाल

प्रखंड के सबसे दूर्गम जगह में बसा लखाईडीह गांव के युवकें भी अब बॉलीवुड मे धमाल मचायेंगे। इसकी शुरुआत घाटशिला वेब सिरिज से होगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 08:30 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 08:30 AM (IST)
लखाईडीह गांव के युवक बॉलीवुड मे मचाएंगे धमाल
लखाईडीह गांव के युवक बॉलीवुड मे मचाएंगे धमाल

संसू, डुमरिया : प्रखंड के सबसे दूर्गम जगह में बसा लखाईडीह गांव के युवकें भी अब बॉलीवुड मे धमाल मचायेंगे। इसकी शुरुआत 'घाटशिला' वेब सिरिज से होगी। पहाड़ों के चोटी पर बसा लखाईडीह गांव के चारों ओर मनमोहक नजारों से कायल बॉलीवुड के जानेमाने फिल्म निर्देशक व पटकथा लेखक ईकबाल दुर्रानी ने कहा अब सोरेन, मार्डी, हेंब्रम, हांसदा.. टाइटल वाले संथाली कलाकार बॉलीवुड मे इंट्री करेंगे। सोमवार को इकबाल दुर्रानी एवं फिल्म के निर्माता संतोष कुमार सरस लखाईडीह गांव पहुंचे। गांव के महिलाओं ने आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा मे इनका स्वागत किया। गांव के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू ने इकबाल दुर्रानी को गांव की विशेषताओं से अवगत कराया। कुछ माह पूर्व निर्माता संतोष कुमार सरस से दिल्ली मे ग्राम प्रधान की मुलाकात हुई थी। संतोष कुमार सरस पुलिस एवं पारा मीलिट्री पर केंद्र मासिक पत्रिका निकालते हैं। तब उनका इस बात पर गहरा प्रभाव पड़ा जब ग्राम प्रधान ने बताया था कि पहाड़ों मे बसने के बावजूद उनका गांव नशा मुक्त है। जब डुमरिया नक्सलवाद की आग मे जल रहा था। इन हालतों मे एक भी ग्रामीण माओवादी का सदस्य नहीं बना। संतोष कुमार सरस ने यह बात इकबाल दुर्रानी को बताई और लखाईडीह जाने की जिद मे अड़ गए। इकबाल दुर्रानी ने कहा कि वाकई लखाईडीह गांव सौंदर्य नजारों की धनी है। परंतु यहां उम्मीद के अनुसार सड़कें नहीं बनी है। गांव के लोग हिम्मतवाले हैं। इतनी बीहड़ में रहने के बावजूद इस गांव के लोगों मे साकारात्मक सोच है। फिल्म के निर्माता व निर्देशक ने गांव पहुंचे जिले के उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत,प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम, अंचलाधिकारी राम नरेश सोनी से भी मुलाकात किया। महिलाओं ने आदिवासी गीतों के साथ दोनों की गांव से विदाई की।

chat bot
आपका साथी