Crime News : महिला ने पति पर ही अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया

Jamshedpur News जुगसलाई थाना में सिदगोड़ा टयूब बारीडीह की एक महिला ने अपने पति पर अश्लील हरकत करने विरोध पर मारपीट और प्रताड़ित किए जाने और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 06:12 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:12 AM (IST)
Crime News : महिला ने पति पर ही अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया
महिला ने पति पर ही अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना में सिदगोड़ा टयूब बारीडीह की एक महिला ने अपने पति पर अश्लील हरकत करने, विरोध पर मारपीट और प्रताड़ित किए जाने और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला की शादी जुगसलाई पांडेय मुहल्ला निवासी रोहित पांडेय के साथ 2012 में हुई थी। महिला की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के स्वामीनाथ पांडेय और लालमुनी देवी के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के आरोप भी लगाए है।

सोनारी में वीर बजरंग अखाड़ा समेत अन्य पर लॉकडाउन उल्लंघन की प्राथमिकी

जासं, जमशेदपुर : सोनारी थाना में वीर बजरंग अखाड़ा, अवतार संघ और सार्वजनिक नवरात्रि पूजा आयोजक समिति, एमपी युवक संघ और महिला समिति के खिलाफ सरकरी आदेश का उल्लंघन करने और लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन किए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी इंसिडेट कमांडर चंद्रदेव प्रसाद की शिकायत पर दर्ज की गई है।

गोलमुरी मेंं हुई मारपीट मामले में दोनों पक्ष की ओर से प्राथमिकी

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र बिरसानगर जोन संख्या सात के पास दो पक्ष के बीच रविवार को हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिदगोड़ा बागान एरिया निवासी मोहित कुमार बाग ने सूरज और 20 अज्ञात के खिलाफ नजायज मजमा बनाकर जानलेवा हमला कर जख्मी किए जाने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष के रंजीत सिंह उर्फ मोंटी ने मोहित बाग और दो अन्य युवक पर उस्तरा से हमला कर जख्मी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी