Weather Update : अभी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज,जानिए कब से हालात होंगे सामान्‍य Jamshedpur News

Weather Update. छह जून से झारखंड के जमशेदपुर शहर समेत आसपास के इलाके में मौसम में सुधार होने की संभावना है। इस दौरान तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 12:29 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 02:02 PM (IST)
Weather  Update : अभी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज,जानिए कब से हालात होंगे सामान्‍य Jamshedpur News
Weather Update : अभी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज,जानिए कब से हालात होंगे सामान्‍य Jamshedpur News

जमशेदपुर,जासं।  Weather  Update अरब सागर में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में हुए बदलाव का असर पांच जून तक रहेगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले सप्ताह में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। छह जून से झारखंड के जमशेदपुर शहर समेत आसपास के इलाके में मौसम में सुधार होने की संभावना है। इस दौरान तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। 

सोमवार को पूरे कोल्हान में जमकर बारिश हुई थी। इस दौरान तेज हवा चलने के साथ बारिश के बीच कहीं-कहीं वज्रपात भी हुआ। लगभग डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से जमशेदपुर शहर की कई सड़कों व गलियों में जलजमाव हो गया, जिससे वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हुई। झमाझम बारिश के कारण डिमना से पारडीह के बीच टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 तालाब में बदल गया था। सड़क पर घुटने तक पानी जमा हो गया था। ऐसा ही नजारा बालीगुमा के सामने भी था। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शहर के अंदर भी सोनारी हवाई अड्डा के सामने, एमजीएम अस्पताल के सामने गोलचक्कर पर, हावड़ा ब्रिज के सामने समेत कई स्थानों में जल जमाव से लोग परेशान रहे।

 बारिश से गर्मी से राहत

 सोमवार को दोपहर तक सूरज की तीखी धूप लोगों को चुभ रही थी। वहीं दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा। चार बजे से बादल छाने लगे और देखते ही देखते बारिश शुरू हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवा से सभी ने राहत महसूस की।

 42 मिलीमीटर हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 42 मिमी बारिश हुई। मौसम में हुए बदलाव के बाद शहर का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 36.5 और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री घटकर 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  मानसून की दस्तक, 15 जून तक पहुंचेगा झारखंड 

 मौसम केंद्र रांची के अनुसार केरल में एक जून को निर्धारित तिथि पर ही मानसून ने दस्तक दी है। राज्य में मानसून के आने में दस से 15 दिनों का समय लगता है। मौसम विभाग के निर्देशक के अनुसार झारखंड में मानसून के आने की संभावना 15 जून है। बताया कि इस वर्ष सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 96 से 103 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। इस वर्ष जुलाई और अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश होगी।

chat bot
आपका साथी