बढ़ा स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर, डैम के 12 फाटक खुले

लगातार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा नदी के बराज डैम का जलस्तर काफी बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से डैम का पानी खतरे के निशान के उपर होने से 18 फाटक में से 12 फाटकों को खोल दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:30 AM (IST)
बढ़ा स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर, डैम के 12 फाटक खुले
बढ़ा स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर, डैम के 12 फाटक खुले

संवाद सूत्र, गालूडीह : लगातार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा नदी के बराज डैम का जलस्तर काफी बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से डैम का पानी खतरे के निशान के उपर होने से 18 फाटक में से 12 फाटकों को खोल दिया गया। बराज प्रमंडल विभाग की ओर से आस-पास गांव के मछुआरों को नदी में उतारने के लिए मना कर दिया गया। डैम में तैनात सुरक्षा कर्मी को सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जलस्तर लगातार बढ़ने को लेकर नदी के पूर्वी छोर के नदी किनारे रहने वाले को हटा दिया गया है।

इस संबंध बराज प्रमंडल कार्यपालक अभियंता राज कुमार यादव ने कहा चांडिल डैम के फाटक खोल देने के कारण डैम में जलस्तर काफी बढ़ गया। जलस्तर कम नही होने तक किसी को भी डैम के पास नदी में उतरने के लिए मना कर दिया गया है। बालक की चेक डैम में डूबने से मौत : प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना अंतर्गत चंदनपुर पंचायत के मनीडूंगरी गांव में एक 11 वर्षीय बालक की नहाने के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे की है।

गांव के परमेश्वर महाकुड़ का एकमात्र पुत्र धीरज महाकुड़ नहाने के लिए दोपहर में चेक डैम की तरफ गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो अभिभावकों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उसका शव पानी में तैरता पाया गया। परिवार में चीख-पुकार मच गई। रूदन-क्रंदन से घर का माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक समीर महंती भी मनीडूंगरी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर गहरा शोक प्रकट किया। विदित हो कि बालक धीरज की मौत से महाकुड़ परिवार के कुल का चिराग बुझ गया। उसके पिता परमेश्वर महाकुड़ अपने पिता गोष्ट बिहारी महाकुड़ के एकमात्र पुत्र हैं। गोष्ट बिहारी महाकुड़ की पहचान क्षेत्र में एक कर्मठ पर्यावरण कार्यकर्ता के रूप में है। वनों की सुरक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए उन्हें कई बार जिला एवं प्रांत स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। इस दुखद घटना से पूरा परिवार मर्माहत है।

chat bot
आपका साथी