इंतजार खत्म, जुलाई से बढ़ी दर पर मिलेगा डीए, केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में होगी बढ़ोतरी

कोरोना काल में केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। महंगाई भत्ता पर लगी रोक को जून में हटाने की बात हो रही है। यदि ऐसा हो गया तो बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता मिलेगा।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 09:43 AM (IST)
इंतजार खत्म, जुलाई से बढ़ी दर पर मिलेगा डीए, केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में होगी बढ़ोतरी
जुलाई से बढ़ी दर पर मिलेगा डीए, केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में होगी बढ़ोतरी

जमशेदपुर, जासं। कोरोना वायरस को लेकर देश में अजीब सा भय का माहौल बन गया है। अब तक करीब तीन लाख लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली व महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में अब भी अस्पताल में बेड की मारामारी चल रही है। आक्सीजन की आपूर्ति झारखंड, ओडिशा व गुजरात से हो रही है, ताकि मरीजों की जान बचाई जा सके। बहरहाल, हम बात कर रहे हैं, उन कर्मचारियों की, जो भविष्य निधि संगठन पर आश्रित हैं।

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा

कोरोना काल में केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। महंगाई भत्ता पर लगी रोक को जून में हटाने की बात हो रही है। यदि ऐसा हो गया तो बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। मासिक वेतन में भी बढ़ोत्तरी हो जाएगी। इसके आधार पर ही भविष्य निधि खाते में कर्मचारी का अंशदान भी बढ़ जाएगा। ईपीएफ खाते में स्वाभाविक रूप से राशि में इजाफा होने लगेगा। इसका फायदा सेवानिवृत्ति के बाद ही मिलेगा, लेकिन बड़ी राशि मिलेगी, यह तय है।

एक बार में मिल सकती है चार किस्त 

कहा जा रहा है कि एक जुलाई से महंगाई भत्ता पर रोक हटते ही एक साल पहले से इसका लाभ मिलेगा। चूंकि यह राशि बड़ी होगी, लिहाजा इसे तीन किस्त में भुगतान करने की बात हो रही है। संभव है कि चार किस्त भी की जाए। इसे लेकर अनुमान लगाया जा रहा है। इससे ग्रेच्युटी की राशि भी अपने आप बढ़ जाएगी। बात हो रही है कि जुलाई में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11 फीसद की वृद्धि होने जा रही है। इसका फायदा सेवानिवृत्त कर्मचारियों काे पेंशन राशि में भी होगा। देश में भविष्य निधि से करीब 70 लाख लोगों को पेंशन मिल रहा है। 

chat bot
आपका साथी