पूर्वी सिंहभूम जिले में नहीं थम रहा कोरोना से मौत का सिलसिला, फिर एक मरीज की गई जान

पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। फिर एक मरीज की मौत हो गई। ऐसे में लोगों को सावधान होने की जरूरत है। थोड़ा सा भी लापरवाही महंगा पड़ सकता है। गुरुवार को भी एक मरीज की मौत हुई।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 03:53 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 03:53 PM (IST)
पूर्वी सिंहभूम जिले में नहीं थम रहा कोरोना से मौत का सिलसिला, फिर एक मरीज की गई जान
वैक्सीन की डोज लेता एक व्यक्ति, टीकाकरण की संख्या में बढ़ोत्तरी

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। फिर एक मरीज की मौत हो गई। ऐसे में लोगों को सावधान होने की जरूरत है। थोड़ा सा भी लापरवाही महंगा पड़ सकता है। गुरुवार को भी एक मरीज की मौत हुई। मृतक परसुडीह निवासी (71) महिला है। उसका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा था। जिले में अभी तक कुल 1048 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, गुरुवार को पांच हजार 335 लोगों की जांच हुई। इसमें नौ पॉजिटिव मिले। सबसे अधिक मानगो में तीन मरीज मिले। जिले में अबतक 51 हजार 476 लोगों की पुष्टि हो चुकी है।

पांच हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से गुरुवार को कुल पांच हजार 461 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट शनिवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल दस लाख 61 हजार 380 लोगों की जांच हो चुकी है।

20 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 20 मरीज गुरुवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 278 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.69 फीसद है।

किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव

क्षेत्र : पॉजिटिव

घाटशिला : 01

चाकुलिया : 01

मानगो : 03

टेल्को : 01

बारीडीह : 01

पोटका : 01

धालभूमगढ़ : 01

साढ़े 12 हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को कुल 12 हजार 853 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, एक हजार 733 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल चार लाख 80 हजार 144 लोगों ने पहली डोज ली है। वहीं, एक लाख 8734 लोगों ने दूसरी डोज पूरी कर ली है।

chat bot
आपका साथी