Sarkari Naukari : को-ऑपरेटिव कॉलेज को छोड़ सभी में प्रधान लिपिक व एकाउंटेट के पद स्वीकृत

Sarkari Naukari देर से ही सही कोल्हान विश्वविद्यालय कुंभकर्णी नींद से जागा और सभी कॉलजों में प्रिंसिपल क्लर्क व अकाउंटेंट का पद स्वीकृत कर लिए। हालांकि जमशेदपुर की सबसे प्रतिष्ठित को-ऑपरेटिव कॉलेज को इसके लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 09:33 AM (IST)
Sarkari Naukari : को-ऑपरेटिव कॉलेज को छोड़ सभी में प्रधान लिपिक व एकाउंटेट के पद स्वीकृत
Sarkari Naukari : को-ऑपरेटिव कॉलेज को छोड़ सभी में प्रधान लिपिक व एकाउंटेट के पद स्वीकृत

जमशेदपुर : उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश व अनुमोदन के आलोक में कोल्हान विश्वविद्यालय ने अपने सभी 13 अंगीभूत कॉलेज के कर्मियों के पद सृजन को अधिसूचित कर दिया है। यह 25 वर्षो से नहीं हो पा रहा था। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में सभी कॉलेजों में कर्मचारियों के स्वीकृत पद को प्रकाशित कर दिया है। ये पद प्राचार्यों से बैठक कर अनुमोदित हुए थे। इस सूची में सबसे पुराने अंगीभूत कॉलेज में से एक जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में एक भी प्रधान लिपिक व एकाउंटेंट का पद स्वीकृत नहीं है।

दरअसल यह सूची वर्ष 1995-96 में स्वीकृत पद के आलोक में बनाई गई थी। को-ऑपरेटिव कॉलेज में लिपिक ही इन पदों का दायित्व संभालेंगे। कॉलेज के पास इन पदों की स्वीकृति को लेकर कोई कागजात नहीं थे। इस कारण ये पद स्वीकृत नहीं हो पाएं। कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा स्वीकृत पदों की अधिसूचना के कारण अब कर्मचारियों के सातवें वेतनमान तक का निर्धारण हो सकेगा। कई कर्मचारी चौथे और पांचवें वेतनमान का ही लाभ मिल रहा था। अब इन सबका रास्ता साफ हो गया है। साथ ही कर्मचारियों को लाखों रुपए एरियर के रूप में मिलेंगे।

सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन का भी रास्ता भी साफ

कोल्हान विश्वविद्यालय में ऐसे कई कर्मचारी है जो पेंशन की आस में चल बसे हैं। कई कर्मी सेवानिवृत्त हो गए, लेकिन उनके पदों की स्वीकृति न होने के कारण उन्हें पेंशन नहीं मिल पा रहा था। पदों की स्वीकृति हो जाने से इन कर्मियों को भी फायदा होगा।

किस कॉलेज में कुल कितने पद हुए अधिसूचित

कॉलेज का नाम - तृतीय वर्ग के स्वीकृत पद - चतुर्थ वर्ग के स्वीकृत पद

1. एलबीएसएम कॉलेज - 22 - 16

2. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज - 40 - 58

3. जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज - 64 -28

4. जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज - 45 - 38

5. ग्रेजुएट कॉलेज - 31 - 29

6. केएस कॉलेज सरायकेला - 53 - 31

7. सिंहभूम कॉलेज चांडिल - 45 - 32

8. बहरागोड़ा कॉलेज - 22 - 22

9. जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज चाईबासा - 12 - 17

10. महिला कॉलेज चाईबासा - 30 - 47

11. घाटशिला कॉलेज - 37 - 37

12. जेएनएल कॉलेज चक्रधरपुर - 07 - 13

13 . टाटा कॉलेज चाईबासा -31 - 54

chat bot
आपका साथी