जमशेदपुर के पटमदा थाना की पुलिस ने इंटरस्टेट लूट-डकैती गिरोह का सरगना रविशंकर सिंह कोलकाता से गिरफ्तार, कई मामलों का है आरोपित

पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना की पुलिस ने ट्रक चोरी मामले में रविशंकर सिंह को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। जो परसुडीह थाना क्षेत्र खासमहल का निवासी है। उसके पास से मोबाइल लैपटाप वाहन के कागजात एटीएम चेक आधार कार्ड पेन कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैै।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:02 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:02 PM (IST)
जमशेदपुर के पटमदा थाना की पुलिस ने इंटरस्टेट लूट-डकैती गिरोह का सरगना रविशंकर सिंह कोलकाता से गिरफ्तार, कई मामलों का है आरोपित
प्रेस वार्ता गिरफ्तार अपराधियों के साथ पटमदा थाना के पुलिस पदाधिकारी व कर्मचारी

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना की पुलिस ने ट्रक चोरी मामले में रविशंकर सिंह को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। जो परसुडीह थाना क्षेत्र खासमहल का निवासी है। उसके पास से मोबाइल, लैपटाप, वाहन के कागजात, एटीएम, चेक, आधार कार्ड, पेन कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैै। आरोपित मूल रूप से बिहार के बिहार के पटना के दियारा इलाके के बख्तियारपुर का निवासी है। पटमदा थाना की पुलिस ने इससे पहले ट्रक चोरी मामले में सिदगोडा थाना क्षेत्र दस नंबर बस्ती निवासी सुदीप राय को 13 मई को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में रविशंकर सिंह की मामले में संलिप्तता की जानकारी मिली थी। इससे पहले परसुडीह थाना की पुलिस ने रविशंकर सिंह को बंगाल के वर्णपुर से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा, जमशेदपुर के परसुडीह, एमजीएम, सुंदरनगर, मानगो समेत कई थाना में लूट-डकैती के मामले दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। उसके गैंग में कई शातिर अपराधी शामिल है। फैक्टरी में मजदूरों को बंधक बनाने कीमती सामान की लूट करने में गिरोह माहिर है।

पटमदा थाना क्षेत्र से विगत आठ मई को ट्रक की चोरी पटमदा के पेट्रोल पंप के पास हुई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ पटमदा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले का अनुसंधान करते हुए पुलिस मुख्य आरोपित रविशंकर सिंह तक पहुंची। गिरफ्तारी के बाद उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके पास से फर्जी सिमकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य सामान बरामद किए गए। उसे पश्चिम बंगाल के कोलकाता के शंकराइल थाना क्षेत्र वासुदेवपुर के आदित्य अपार्टमेंट से जमशेदपुर की पुलिस टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया। टीम में पटमदा थाना प्रभारी अशोक राम समेत अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी