राज्य में विकास की गति लगभग ठप : डा. गोस्वामी

श्यामसुंदरपुर मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी की अध्यक्षता में केरुकोचा में बुधवार को हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी एवं विशिष्ट अतिथि पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार उपस्थित थीं..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 08:30 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 08:30 AM (IST)
राज्य में विकास की गति लगभग ठप : डा. गोस्वामी
राज्य में विकास की गति लगभग ठप : डा. गोस्वामी

संवाद सूत्र, चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी की अध्यक्षता में केरुकोचा में बुधवार को हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी एवं विशिष्ट अतिथि पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार उपस्थित थीं।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा. गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा हेमंत सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। विकास की गति लगभग ठप पड़ गई है। प्राकृतिक संसाधनों की लूट मची है। जरूरी कार्यो के लिए आम लोगों को कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। बुजुर्गो को समय पर पेंशन भी नहीं मिल पा रहा है। सरकार द्वारा निर्धारित दर पर महीनों पूर्व धान बेचने वाले किसानों को अभी तक पैसा नहीं मिल पाया है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी अत्यंत लचर है। रोजगार के अभाव में क्षेत्र के युवा दूसरे राज्यों में पलायन करने को विवश हैं। मेनका सरदार ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। राज्य सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उजागर करें। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम सशक्तिकरण एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की भी अपील की। बैठक में साधन मल्लिक, हिमांशु मिश्रा, चंदन सिंह मुंडा, सुमंत श्यामल, गोपन परिहारी, दुर्गापद गिरी, विश्वनाथ सोरेन, लक्ष्मी रानी मांडी, गंगाराम हांसदा, भवतारण गिरी, मनोज बांसुरी, बबलू गिरी, नागेंद्र नायक, शुभेंदु पात्र, लक्ष्मण मुर्मू, कृष्णा सोरेन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। महिला डिग्री कालेज मामले की दंडाधिकारी करेंगे जांच : घाटशिला के बलदेव दास संतलाल महिला डिग्री कालेज में उत्पन्न विवाद के मामले की जांच कार्यपालक दंडाधिकारी जयप्रकाश करमाली करेंगे। एसडीओ सत्यवीर रजक ने इस पूरे मामले के जांच का निर्देश कार्यपालक दंडाधिकारी को दिया है। एसडीओ से मामले के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कार्यपालक दंडाधिकारी जांच कर कालेज में उत्पन्न विवाद मामले की रिपोर्ट देंगे।

chat bot
आपका साथी