जनजातीय क्षेत्र के लोगों में बसता है प्रकृति प्रेम : बीडीओ

आल इंडिया सरना धर्म चेमेल आसड़ा लखाईडीह की ओर से बड़ाकांजिया एवं मुसाबनी के सड़कघुटु जाहिरा में पौधारोपण कर वन महोत्सव मनाया गया। वृक्षरोपण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम एवं थाना प्रभारी विनोद टुडू विशेष रूप से मौजूद थे..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 09:00 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 09:00 AM (IST)
जनजातीय क्षेत्र के लोगों में बसता है प्रकृति प्रेम : बीडीओ
जनजातीय क्षेत्र के लोगों में बसता है प्रकृति प्रेम : बीडीओ

संवाद सूत्र, डुमरिया : आल इंडिया सरना धर्म चेमेल आसड़ा लखाईडीह की ओर से बड़ाकांजिया एवं मुसाबनी के सड़कघुटु जाहिरा में पौधारोपण कर वन महोत्सव मनाया गया। वृक्षरोपण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम एवं थाना प्रभारी विनोद टुडू विशेष रूप से मौजूद थे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस पहल को जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के लोगों में प्रकृति प्रेम बसता है। सभी लोगों को इनसे सिख लेनी चाहिए। जाहिरा में चंदन व चंपा फूल के पौधे लगाए गए। लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हू राम टुडू ने चंदन वृक्ष के बारे मे वहां मौजूद ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति के पूजक हैं। वृक्षरोपण के दौरान झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष भगत बास्के, बड़ाकांजिया के ग्राम प्रधान करन हांसदा, नायके प्रधान हांसदा, लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हू राम टुडू, मानसिंह हांसदा, सड़कघुटु के ग्राम प्रधान गौरव किस्कू के अलावे ग्रामीण मौजूद थे। मुसाबनी में 33 लाभुकों के बीच बंटे पेंशन स्वीकृति पत्र : मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना से जरूरतमंद विधवा एवं वृद्ध महिला-पुरुषों को लाभान्वित करने के लिए मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पेंशन शिविर का आयोजन किया गया है। साठ वर्ष से अधिक उम्र के लोग पेंशन फार्म भरकर पंचायत में जमा कर रहे हैं।

फार्म की जांच के बाद प्रखंड कार्यालय से आवेदन को स्वीकृति प्रदान की जा रही है। पेंशन स्वीकृति पत्र की प्रति लाभुकों के बीच बांटा जा रहा है। बुधवार को पारुलिया पंचायत भवन में कार्यक्रम आयोजित कर 33 लाभुकों के बीच विधायक रामदास सोरेन एवं बीडीओ सीमा कुमारी ने पेंशन स्वीकृति पत्र का वितरण किया। इस पंचायत में 66 लाभुकों के पेंशन आवेदन को स्वीकृति प्रदान की गई है। गुरुवार को भी पंचायत भवन में कैंप का आयोजन किया गया है। जहां शेष लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर जिला पार्षद बाघराय मार्डी, कान्हू सामंत, मुखिया अशोक सोरेन, प्रधान सोरेन, प्रियनाथ बास्के व कालीपद गोराई आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी