जमशेदपुर के गोलमुरी के युवक का अपहरणकर्ता पटना से गिरफ्तार, गोवा में रहनेवाली महिला मित्र को बुलाने के लिए कर लिया था अगवा

Jamshedpur News. राजवीर सिंह का अपहरण करने वाला आरोपित राहुल रंजन को जमशेदपुर की मानगो थाना की पुलिस ने पटना के बोरिंग केनाल राेड बुद्धा कालोनी की रायजी गली से गिरफ्तार कर लिया। वह अपने महिला मित्र के साथ दोस्त के फ्लैट में वहां रह रहा था।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 04:35 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:53 AM (IST)
जमशेदपुर के गोलमुरी के युवक का अपहरणकर्ता पटना से गिरफ्तार, गोवा में रहनेवाली महिला मित्र को बुलाने के लिए कर लिया था अगवा
राजवीर सिंह को राहुल रंजन दोषी मानता था।

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले के गोलमुरी थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन संख्या सात के युवक राजवीर सिंह का अपहरण करने वाला आरोपित राहुल रंजन को जमशेदपुर की मानगो थाना की पुलिस ने पटना के बोरिंग केनाल राेड बुद्धा कालोनी की रायजी गली से गिरफ्तार कर लिया। वह अपने महिला मित्र के साथ दोस्त के फ्लैट में वहां रह रहा था।

पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है। आरोपित मूलरूप से बिहार के मोकामा का निवासी है और जमशेदपुर के मानगो में रहता है। दोनों को लेकर पुलिस टीम जमशेदपुर पहुंच गई है। राहुल रंजन और अन्य के खिलाफ मानगो थाना में अपहरण की प्राथमिकी राजवीर सिंह के पिता की शिकायत पर दर्ज की गई थी। अपहरणकर्ता की महिला मित्र राजवीर सिंह की मौसेरी बहन है। राहुल रंजन की दोस्ती राजवीर सिंह की शादी-शुदा मौसेरी बहन से हो गई थी। इसकी जानकारी रिश्तेदारों और राजवीर सिंह को हो गई थी जिसका विरोध राजवीर सिंह करता था। वहीं महिला को उसके पति के पास गोवा भेज दिया गया था। इसके लिए राजवीर सिंह को राहुल रंजन दोषी मानता था।

बदला लेने की बनाइ थी योजना

इसका बदला लेने को राहुल रंजन ने योजना बनाई। विगत 28 अप्रैल को राजवीर सिंह को मानगो बिग बाजार के पास बुलाया। उसे कार से अपने साथ ले गया। तमाड़ रांची होते हुए बिहार के मुंगेर लेकर चला गया। राजवीर सिंह से गोवा में रहने वाली महिला मित्र को राहुल रंजन ने फोन कराया। बातचीत में राहुल रंजन से महिला मित्र को गाेवा से मुंगेर बुलाया। महिला मित्र के आने की हामी के बाद राजवीर सिंह को उसने मुंगेर में एक ट्रेन में बैठा दिया जिससे अपहृत युवक झारखंड के बोकारो के चंद्रपुरा पहुंच गया। वहां से उसे पुलिस ने बरामद कर लिया। उसके अपहरण में शामिल एक आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया, लेकिन राहुल रंजन का अता-पता नहीं चल पा रहा था। उसकी तलाश पुलिस करती रही। तकनीकी सेल की मदद ने ली। उसका लोकेशन पटना के बुद्धा कालोनी में मिला। पटना पुलिस से सहयोग से पुलिस ने छापेमारी कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी