पहले से कर रखी थी तीन शादी, फिर जमशेदपुर के परसुडीह की युवती का कर लिया अपहरण

उसने पहले से तीन शादियां कर रखी थी। फिर चौथी शादी के इरादे से जमशेदपुर के परसूडीह से युवती को अगवा कर लिया। यह बात अलग है कि उसकी मंशा पूरी नहीं हुइ। शादी से पहले ही पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 04:06 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 04:06 PM (IST)
पहले से कर रखी थी तीन शादी, फिर जमशेदपुर के परसुडीह की युवती का कर लिया अपहरण
परसुडीह की युवती को प्रेम जाल में फांस लिया और उसे अपने साथ भगाकर ले गया था।

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र से युवती का अपहरण करने के आरोपित यासीन शेख को जमशेदपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने युवती को बरामद किया है।

आरोपित के खिलाफ परसुडीह थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस को पूछताछ में यासीन शेख ने बताया कि वह साहेबगंज के राधानगर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। परसुडीह की युवती को प्रेम जाल में फांस लिया और उसे अपने साथ भगाकर ले गया था। इससे पहले उसने पश्चिम बंगाल में युवती से शादी की थी। कुछ समय बाद उसे छोड़ दिया। साहेबगंज में उसने दूसरी शादी की। इस मामले में 2012 में वह जेल गया था। इसके बाद वहां से तीन साल पहले भागकर ओडिशा चला गया। वहां उसने एक महिला को जाल में फांसकर उससे तीसरी शादी की। उससे एक बेटा है।

जमशेदपुर के जेम्को इलाके में रहने लगा था

ओडिशा से भागकर वह जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र जेम्को में आकर रहने लगा। जेम्को में रहकर वह ठेकेदारी में काम करने लगा। परसुडीह की युवती के घर पर युवक काम करने आया था। दोनों के बीच परिचय हुआ। दोनों में मिलना-जुलना होता रहा। उसे सात जून को भगाकर चांडिल ले गया। वहां एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद उसे बलरामपुर ले गया। उसने बताया कि युवती के साथ वह अपने पुत्र को भी साथ ले गया था ताकि किसी को कोई शंका नहीं हो। पुलिस ने उसे खोज निकाला। परसुडीह थाना प्रभारी राजेंद्र दास ने बताया कि युवती का 164 के तहत सोमवार को अदालत में बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। युवती के बयान का कानूनी महत्व होगा। इससे आगे कार्रवाइ की गाडी बढ पाएगी। आरोपित को न्यायालय में पुलिस ने पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी