महिला से इश्क का इजहार पड़ा महंगा, डंडे पड़ते ही उतरने लगा इश्क का बुखार

शादी-शुदा महिला से इश्क का इजहार करना मजनू को महंगा पड़ा। बुधवार को मजनू महिला और उसके स्वजनों के हत्थे चढ़ गया। फिर क्या जमीन पर लोगों ने उसे उल्टे सुलाया और डंडे से जमकर पिटाई की। महिला ने भी धुनाई की। मजनू पर चढ़ा इश्क का बुखार उतर गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 06:20 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 09:36 AM (IST)
महिला से इश्क का इजहार पड़ा महंगा, डंडे पड़ते ही उतरने लगा इश्क का बुखार
महिला ने कहा कि वह शादी-शुदा है तो युवक ने कहा कि इससे क्या होता है।

जमशेदपुर, जासं। शादी-शुदा महिला से इश्क का इजहार करना मजनू को महंगा पड़ा। बुधवार को मजनू महिला और उसके स्वजनों के हत्थे चढ़ गया। फिर क्या जमीन पर लोगों ने उसे उल्टे सुलाया और डंडे से जमकर पिटाई की। महिला ने भी धुनाई की।

मजनू पर चढ़ा इश्क का बुखार उतर गया। युवक हाथ जोड़कर कहता रहा उसने कुछ नहीं किया। गलती हो गई। स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मानगो थाना की पुलिस तक पहुंची। मौके पर पुलिस पहुंची। युवक को थाना ले गई। महिला एक पैथोलॉजी सेंटर में काम करती है। सेंटर में रक्त की जांच कराने आए युवक ने महिला से अश्लील हरकत की। लोक-लाज के कारण महिला ने कुछ नहीं कहा। चुप्पी साधी रह गई। युवक चुप्पी को हामी समझ बैठा। घर से आते-जाते महिला का पीछा करना शुरू कर दिया। वाट्सएप पर मैसेज भेजने लगा। फोन पर संपर्क किया। महिला ने गलती से फोन को रिसीव किया तो मजनू ने देखते ही करंट लगने की बात कही।

अकेली देखकर किया गलत हरकत का प्रयास

महिला ने कहा कि वह शादी-शुदा है तो युवक ने कहा कि इससे क्या होता है। महिला ने युवक के भाई को कई बार इसकी शिकायत की। कोई असर मजनू पर नहीं हुआ। बुधवार को महिला को अकेला में देखकर गलत हरकत का प्रयास किया। इसके बाद महिला ने उसकी मजनूगीरी उतार दी। लोगों की मदद से मजनू को पकड़ लिया। जमीन पर पेट के बल सुलाकर लोगों ने डंडे से पिटाई शुरू कर दी। महिला को भी लोगों ने मारने को कहा। मजनू पर इतने डंडे बरसाएं तो मजनू पर चढ़ा इश्क मिनटों में उतर गया। जिसने भी सुनी उसकी पिटाई कर दी। मामला लाेगों में चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि मजनू युवक के खिलाफ किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई। इस तरह युवक कानूनी कारर्वाइ से बच गया। अन्यथा उसे जेल की हवा भी खानी पड सकती थी।

chat bot
आपका साथी