युवती के सिर में कीड़ा व आंख में सूजन देख चिकित्सक भी हैरान

पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड स्थित रघुनाथडीह गांव की एक युवती में अजीब बीमारी पाई गई है। उसके सिर में कीड़ा होने के साथ-साथ उसके आंख में सूजन भी हो रहा है..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 06:30 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 06:30 AM (IST)
युवती के सिर में कीड़ा व आंख में सूजन देख चिकित्सक भी हैरान
युवती के सिर में कीड़ा व आंख में सूजन देख चिकित्सक भी हैरान

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर/घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड स्थित रघुनाथडीह गांव की एक युवती में अजीब बीमारी पाई गई है। उसके सिर में कीड़ा होने के साथ-साथ उसके आंख में सूजन भी हो रहा है। धीरे-धीरे उसकी आंख फूलती जा रहा है और उसे दिखाई भी कम दे रहा है। समाजसेवी सुजन मुन्ना को जब उसकी बीमारी की जानकारी हुई, तो उन्होंने झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, डीसी सूरज कुमार व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को ट्वीट किया।

डीसी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल को दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी सिविल सर्जन ने उसके घर एंबुलेंस भेज दिया और उसे परसुडीह स्थित सदर अस्पताल बुलाया। इसके बाद सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल के चिकित्सकों को निर्देश दिए कि इस बच्ची की चिकित्सा बेहतर तरीके से की जाए। युवती की चिकित्सा शुरू हो गई है। कई तरह के जांच भी की जा रही है। घाव की वजह से पड़ गया है कीड़ा : युवती के सिर में एक घाव (जख्म) हो गया है। उसका इलाज नहीं होने की वजह से घाव बढ़ता गया और उसमें कीड़ा लग गया। अब जांच की जा रही है कि यह कीड़ा कितना नुकसान किया है। क्योंकि सिर नाजुक अंग होता है। युवती के आंख से भी कम दिखाई दे रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए नेत्र रोग विशेषज्ञ को भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। युवती को फिलहाल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके इलाज में कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इसे लेकर चिकित्सकों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अगर यहां इलाज संभव नहीं होगा, तो उसे एमजीएम या फिर रांची रिम्स रेफर किया जाएगा।

- डा. साहिर पाल, प्रभारी सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम।

chat bot
आपका साथी