चले थे मोहब्बत की दुनिया बसाने, जालिम उमर ने भेज दी जेल की हवा खाने

Jamshedpur News प्यार सचमुच अंधा होता है। अंधा के साथ-साथ बहरा भी होता है। न कुछ देखत हैं और ना ही कुछ सुनता है। बस अपनी ही जिद पर ठहरा रहता है। हल्दीपोखर में एक प्रेमी जोड़ों का प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि उमर का बंधन ही भूल गए।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:55 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:55 PM (IST)
चले थे मोहब्बत की दुनिया बसाने, जालिम उमर ने भेज दी जेल की हवा खाने
चले थे मोहब्बत की दुनिया बसाने, जालिम उमर ने भेज दी जेल की हवा खाने

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता  : प्यार सचमुच अंधा होता है। अंधा के साथ-साथ बहरा भी होता है। न कुछ देखत हैं और ना ही कुछ सुनता है। बस अपनी ही जिद पर ठहरा रहता है। जमशेदपुर से सटे कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर में एक प्रेमी जोड़ों का प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि उमर का बंधन ही भूल गए।

दोनों के प्यार के बीच उम्र दीवार बन खड़ा हो गया और वर्षों पुरानी मोहब्बत की डोर टूट गई। अब लड़का जेल की हवा खा रहा है, वहीं नाबालिग युवती अपने परिवार के पास है। पोटका के कोवाली में 26 वर्षीय प्रेमी 16 वर्ष की नाबालिग को लेकर फरार हो गया। यह उम्र का तकाजा ही था कि दोनों को ना ही समाज का बंधन का ख्याल आया और ना ही अपनों का दर्द।

नाबालिग के स्वजनों ने अपने रिश्तेदारों के यहां ढूढ़ा, जान पहचान वालों से पता की, लेकिन बच्ची का पता नहीं चला। तभी  नाबालिग मांग में सिंदूर लगाए अपने प्रेमी के साथ वीडियो में अवतरित हुई। प्यार किया तो डरना क्या के अंदाज में समाज के सामने अपने मोहब्बत का इजहार कर दिया। कहां, हां हमने शादी की है। कोई गलती तो नहीं की। लेकिन कानून तो कुछ और कहता है। बड़ी मुश्किल प्रेमी युगल को ढूढ़ा गया। मामला थाने में पहुंचा। लड़की नाबालिग थी। भारत में लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल है। लड़की 16 साल की थी।

पुलिस की दबिश से परेशान  प्रेमी जोड़े ने कोवाली थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद दोनों के परिवार ने उन्हें काफी मझाया बुझाया गया, मगर दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खा ली थी। वे किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। लड़का अपने प्यार की खातिर जेल भी जाने को तैयार था।   

थानेदार साहब भी कानून के हाथों मजबूर थे। प्रेमी को तुरंत हिरासत में लेकर सलाखों के पीछे भेज दिया। नाबालिग के परिवार वालों ने लड़के के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने दोनों को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में पेश किया, जहां से प्रेमी को जेल भेज दिया गया। 

chat bot
आपका साथी