समिति ने मुझ पर विश्वास जताया, उसे डिगने नहीं दूंगा

झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी के द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिहंभुम जिला कमेटी अध्यक्ष के रुप में पुन विधायक रामदास सोरेन को मनोनीत किया है। सोमवार को घाटशिला प्रखण्ड के कार्यकर्ता के द्वारा झारखंड युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष काजल डॉन नगर अध्यक्ष विकास मजुमदार मुख्य संयोजक सुखलाल हांसदा के नेतृत्व में विधायक सह जिला अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 08:30 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 08:30 AM (IST)
समिति ने मुझ पर विश्वास जताया, उसे डिगने नहीं दूंगा
समिति ने मुझ पर विश्वास जताया, उसे डिगने नहीं दूंगा

संस, घाटशिला : झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी के द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिहंभुम जिला कमेटी अध्यक्ष के रुप में पुन: विधायक रामदास सोरेन को मनोनीत किया है। सोमवार को घाटशिला प्रखण्ड के कार्यकर्ता के द्वारा झारखंड युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष काजल डॉन, नगर अध्यक्ष विकास मजुमदार, मुख्य संयोजक सुखलाल हांसदा के नेतृत्व में विधायक सह जिला अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत से गदगद विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय समिति ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसको मैं डिगने नहीं दुंगा एवं आप सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी का कार्य करुंगा। इस दौरान फुलडुंगरी में विधायक को झामुमो कार्यकर्ताओ ने फुल माला से लाद दिया। मौके पर विधायक रामदास सोरेन के द्वारा आदिवासी कॉलेज छात्रावास के छात्रों को फुटबॉल एवं जर्सी सेट देकर सहयोग किया। मौके पर झारखंड युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष काजल डॉन ,नगर अध्यक्ष विकास मजुमदार, मुख्य संयोजक सुखलाल हांसदा ,रफिक आलम, खुदीराम हांसदा, प्रताप दास, सतीश सीट समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। जिला अध्यक्ष बनने पर रामदास सोरेन का किया स्वागत : विधायक रामदास सोरेन को दूसरी बार झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर धालभूमगढ़ प्रखंड कमेटी की ओर से जिलरा अध्यक्ष अध्यक्ष रामदास सोरेन, सचिव घनश्याम महतो, कोषाध्यक्ष काली पद गोराई को पार्टी कार्यालय में माला पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर अर्जुन हांसदा, दांदूराम बेसरा, शरबत मुर्मू, चेतन मुर्मू, कमल मंडल, विरेन पाल, सुबोध मुर्मू, भवेश महतो, कुर्वान अली, भैरव सोरेन आदि उपस्थित थे। जोरपोगोड़ा गांव में विधायक की पहल पर लगा ट्रांसफार्मर : चुकरीपाडा पंचायत के जोरपोगोड़ा गांव में विगत दो महा से खराब पड़ा 25 केवी का ट्रांसफार्मर को विधायक रामदास सोरेन के पहल रविवार को विभाग द्वारा लगाया गया। इसका विधिवत उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि अर्जुन हांसदा के द्वारा सोमवार को किया गया। उक्त ट्रासफार्मर की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीण एवं झामुमो प्रखंड कमेटी द्वारा बिजली विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया गया था। उक्त ट्रांसफार्मर में 20 से 25 उपभेक्ताओं का विद्युत संयोजन है। ट्रांसफार्मर खरा की जानकारी विधायक रामदास सोरेन को देने के बाद विधायक के पहल पर लगाया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मथुर सिंह, संजय मुर्मू, कुनू सबर, अर्जुन सिंह, विक्रम मुर्मू चांद मुर्मू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी