Jharkhand Weather Forecast: बादलों ने तोडा सूरज का गुरुर, बरसे बूंद तो सब कूल-कूल

Jharkhand Weather Forecast.कोरोना के बीच बारिश। सूरज की तपिश से लोग हलकान। लेकिन सकून कि धूप से कोरोना का खतरा कम। अब तो कोरोना किसको हो जाए पता नहीं। एेसे में बादलों ने सूरज का गुरुर तोडा। जानिए कैसा रहने वाला है मौसम।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 01:18 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 04:20 PM (IST)
Jharkhand Weather Forecast: बादलों ने तोडा सूरज का गुरुर, बरसे बूंद तो सब कूल-कूल
आसमान तक बादल छाए थे, लेकिन बरस नहीं रहे थे। बरसे तो लोगों ने शुक्रिया कहा!

जमशेदपुर, जेएनएन। कोरोना के बीच बारिश। सूरज की तपिश से लोग हलकान। लेकिन सकून कि धूप से कोरोना का खतरा कम। अब तो कोरोना किसको हो जाए पता नहीं। एेसे में बादलों ने सूरज का गुरुर तोडा। आसमान तक बादल छाए थे, लेकिन बरस नहीं रहे थे। बरसे तो लोगों ने शुक्रिया कहा!

 ये था अनुमान

मौसम विभाग का अनुमान था कि राजधानी रांची सहित आसपास के कई इलाकों में रविवार से 23 अप्रैल तक आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। 20 व 21 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शनिवार की दोपहर तेज हवाओं व गरज के हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से इसे बूंदाबांदी कहा गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आद्रता की मात्रा 46 फीसद व न्यूनतम 30 फीसद रही। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

मौसम का पूर्वानुमान

तिथि न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान पूर्वानुमान18-अप्रैल     22.0    38.0        आसमान रहेगा साफ

19-अप्रैल 22.0    39.0        आसमान रहेगा था

20-अप्रैल    24.0    40.0        आसमान रहेगा साफ

21-अप्रैल    25.0    40.0        आसमान रहेगा साफ

22-अप्रैल25.0    36.0        आसमान रहेगा साफ

23-Apr    25.0    36.0        आसमान रहेगा साफ

chat bot
आपका साथी