सतनाला डैम से युवक का शव 24 घंटे बाद बरामद, दोस्तों के साथ नहाने में शनिवार को डूब गया था युवक

मानगो से सटे कपाली थाना क्षेत्र सतनाला डैम में दोस्तों के साथ नहाने गए आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड करीम सिटी कॉलेज के पास रहने वाला 20 वर्षीय आफताब डूब शनिवार को डूब गया था। 24 घंटे बाद उसका शव एनडीआरएफ टीम की मदद से रविवार दोपहर निकाला गया।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 02:31 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:55 PM (IST)
सतनाला डैम से युवक का शव 24 घंटे बाद बरामद, दोस्तों के साथ नहाने में शनिवार को डूब गया था युवक
सतनाला डैम से युवक का शव 24 घंटे बाद बरामद

जमशेदपुर : मानगो से सटे कपाली थाना क्षेत्र सतनाला डैम में दोस्तों के साथ नहाने गए आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड करीम सिटी कॉलेज के पास रहने वाला 20 वर्षीय आफताब डूब शनिवार को डूब गया था। 24 घंटे बाद उसका शव एनडीआरएफ टीम की मदद से रविवार दोपहर निकाला गया।

मृतक अपने आठ साथियों के साथ घर से घूमने की बात कहकर निकला था। सभी सतनाला डैम चले गए। वहां सभी नहाने उतरे । डैम के पानी में उतर कर डुबकी लगाने का सेल्फी ले रहे थे। वीडियो बना रहे थे। आफताब भी पानी में बार-बार कूद रहा था। अचानक वह पानी में घुसा तो फिर बाहर नहीं निकला। उसका कोई अता-पता नहीं चला। यह देख उसके साथी वहां से भाग निकले थे। डैम के सुरक्षाकर्मी ने कपाली थाना को इसकी सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद ली गई। कुछ पता नहीं चल सका। रविवार को एनडीआरएफ टीम की मदद ली गई। 

अपराधियों, आर्म्स एक्ट के आरोपितों और तड़ीपार अपराधियों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

जमशेदपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान को टीम हर थाना क्षेत्र के लिए टीम गठित की है जो सप्ताह में एक या दो दिन औचक छापामारी करेगी। दागियों और फरार अपराधियों को गिरफ्तार करेगी। शुक्रवार रात विशेष अभियान में 11 लोग पकड़े गए। इनमें मारपीट, ब्राउन शुगर और शराब बेचने वाले समेत अन्य मामले के आरोपित है। एसएसपी एम तमिल वानन ने बताया अभियान के लिए थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया जिसमें 67 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। टीम में वे खुद भी शामिल है। एसएसपी ने बताया शुक्रवार रात अखिलेश सिंह गैंग के गुर्गे कन्हैया सिंह के घर पर खुद वे जांच करने गए थे। गौरतलब है कि कन्हैया सिंह समेत अन्य सीतारामडेरा के भुइंयाडीह गैंगवार के आरोपित है।सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने मानगो और आजादनगर क्षेत्र में अभियान चलाया। एएसपी कुमार गौरव ने गोविंदपुर और गोलमुरी इलाके में कार्रवाई की। विशेष अभियान में जादुगोडा से मारपीट मामले में फरार काजूनाथ मुर्मू, बड़सोल से गुणाधर घोष, सोमन सेनापति और मदन सेनापति को 128 बोतल अवैध शराब के साथ, मुसाबनी से फरार चल रहे शेख मुख्तार , सीतारामडेरा से गंगा रविदास, और नरेश भुईयां को भी ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया।

chat bot
आपका साथी