Misdeed in Shelter Home: जमशेदपुर के मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट में दो नाबालिगों के साथ यौन शोषण के आरोपित 72 घंटे बाद भी खोजे नहीं मिल रहे

मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन पुष्पा रानी तिर्की वार्डेन गीता देवी उसके पुत्र आदित्य सिंह टोनी डेविड समेत अन्य नामजद आरोपितों के संभावित ठिकानों तक पहुंचने को पुलिस प्रयासरत है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 05:04 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 07:37 PM (IST)
Misdeed in Shelter Home: जमशेदपुर के मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट में दो नाबालिगों के साथ यौन शोषण के आरोपित 72 घंटे बाद भी खोजे नहीं मिल रहे
दोनों नाबालिग ने संचालक समेत अन्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर, बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन पुष्पा रानी तिर्की, वार्डेन गीता देवी, उसके पुत्र, आदित्य सिंह, टोनी डेविड समेत अन्य नामजद आरोपितों के संभावित ठिकानों तक पहुंचने को टेल्को थाना की पुलिस ने संचालक के करीबी पांच लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में एक भाजपा कार्यकर्ता को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी जिसे देर शाम छोड़ दिया गया। प्राथमिकी के 72 घंटे बाद भी पुलिस को कोई आरोपित हाथ नहीं लगा जबकि आरोपित लगातार मोबाइल से ट्रस्ट से जुड़े अन्य लोगों और बच्चों से संपर्क में है। ट्रस्ट के बच्चों को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के पास आरोप को गलत बताने को भेजा जा रहा है। आरोपितों की कार्रवाई के लिए पुलिस-प्रशासन पर लोगों का दबाव बढ़ता जा रहा है। उपायुक्त और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर विभिन्न संगठन के लोग कार्रवाई से संबंधित मांग पत्र सौंप रहे हैं। इधर, ट्रस्ट की जांच को जिला उपायुक्त सूरज कुमार ने 11 सदस्यीय टीम का गठन किया है।

दोनों नाबालिग को सरायकेला-खरसावां जिले के सीडब्ल्यूसी को सौंपा गया

 ट्रस्ट के संचालक समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज करानेवाली दोनों नाबालिग वापस मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट जाने को तैयार नहीं थी। दोनों डरी-सहमी हुई है इस कारण दोनों को सरायकेला-खरसावां जिले के बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने एम तमिल वानन ने मंगलवार को कहा था कि दोनों नाबालिग ने संचालक समेत अन्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं जिसकी जांच हो रही है।

पुष्पा रानी तिर्की को पदच्युत करने की मांग

बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन पुष्पा रानी तिर्की को मामले में नामजद आरोपित किए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से पद से पदच्युत किए जाने की मांग को लेकर जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने उपायुक्त सूरज कुमार को मांग पत्र सौंपा है जिसमें 40 लोगों के हस्ताक्षर हैं।

chat bot
आपका साथी