टिस्को मजदूर यूनियन में अध्यक्ष पद पर घमासान

टाटा स्टील ग्रोथ शाप की मान्यता प्राप्त टिस्को मजदूर यूनियन में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान मचा हुआ है। झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय व यूनियन महामंत्री शिवलखन सिंह के बीच अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर जंग छिड़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 08:15 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 01:11 AM (IST)
टिस्को मजदूर यूनियन में अध्यक्ष पद पर घमासान
टिस्को मजदूर यूनियन में अध्यक्ष पद पर घमासान

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा स्टील ग्रोथ शाप की मान्यता प्राप्त टिस्को मजदूर यूनियन में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान मचा हुआ है। झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय व यूनियन महामंत्री शिवलखन सिंह के बीच अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर जंग छिड़ गई है। दोनों इंटक नेता अपने-अपने को अध्यक्ष बता रहे हैं। इससे कर्मचारियों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। एक साल पूर्व राकेश्वर पांडेय ने टिस्को ग्रोथ शाप से अवकाश ग्रहण की, जबकि शिवलखन सिंह कल 31 अक्टूबर शनिवार को कंपनी से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

राकेश्वर पांडेय के अवकाश ग्रहण के समय यूनियन के तत्कालीन महामंत्री शिवलखन सिंह ने उन्हें बाहरी बताकर यूनियन से बाहर किया था, तथा अपने संविधान की दुहाई देकर स्वयं अध्यक्ष बने थे। उसी समय से यहां अध्यक्ष पद को लेकर खिचतान शुरू है। हालांकि प्रबंधन राकेश्वर के कंपनी से अवकाश ग्रहण के बावजूद भी उन्हें मान्यता देकर रखा है। प्रबंधन राकेश्वर को कंपनी की बोर्ड मीटिग में अध्यक्ष की हैसियत बुलाने से लेकर हाल में हुए बोनस समझौते में उनसे हस्ताक्षर कराने का काम किया है। वहीं उधर शिवलखन सिंह का दावा है कि राकेश्वर पांडेय के कंपनी से अवकाश ग्रहण के बाद कर्मचारियों ने उन्हें बाहर का रास्ता से दिखा दिया, तब से वे ही अध्यक्ष हैं। यूनियन के संविधान के मुताबिक उनका मनोनयन हुआ है। श्रम विभाग से उनकी टीम को मंजूरी भी मिली हुई है।

--

2017 में यूनियन का रजिस्ट्रेन हुआ निरस्त

टिस्को मजदूर यूनियन की मान्यता 2017 में निरस्त हो गई है। यूनियन की निबंधन संख्या 1583-76 थी। फिर 28 अक्टूबर 2020 को झारखंड सरकार से मान्यता ली गई। उसमें यूनियन का निबंधन 270-2020 है। शिवलखन सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार ने यूनियन को मान्यता देते हुए उनकी टीम का नाम रजिस्टर बी में दर्ज कर लिया है। इसमें अध्यक्ष शिवलखन सिंह व महासचिव नवीन कुमार सिन्हा है। अब वे अवकाश ग्रहण के बाद भी यूनियन अध्यक्ष के तौर पर कार्य करते रहेंगे। शिवलखन सिंह शनिवार को कमेटी बुलाएं हैं, जिसमें वेअपनी को-ऑप्शन की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

-------

एक ही नाम की दो यूनियन का निबंधन गलत : राकेश्वर

टिस्को मजदूर यूनियन के निबंधन के साथ झारखंड की 980 यूनियनों का रजिस्ट्रेशन रद है। जिसे बहाल करने का आश्वासन मुख्यमंत्री व श्रम मंत्री ने दी है। ऐसे में टिस्को मजदूर यूनियन के नाम से ही दूसरा निबंधन कराना गलत है। इसकी शिकायत श्रमायुक्त से की जाएगी। बात नहीं बनी तो इसे न्यायालय तक पहुंचाया जाएगा। यूनियन का चुनाव नवंबर 2018 में हुआ था। यूनियन चुनाव का कार्यकाल तीन साल है, जो 2021 में पूरा होगा। इस बीच यूनियन की नई कमेटी गठित करना असंवैद्धानिक होगी।

chat bot
आपका साथी